कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने जनसुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को सवाईमाधोपुर जिले के महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल मलारना चौड़ में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि आमजन के द्वार पर जाकर उनकी सुनवाई कर राहत प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान कुल 332 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें पेयजल की समस्या, आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने, विकलांग जनों को स्कूटी वितरण करवाने संबंधित आदि समस्याएं शामिल थीं।

ये भी पढ़ें:  किशनगढ़ बास के पेयजल समस्या ग्रस्त 19 ग्रामों में टैंकरों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा पेयजल

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *