Category: व्यक्तित्व Personality

  • व्यक्तित्व: दिल्ली की 26 साल की पूजा शर्मा कर चुकी है हजारों लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार

    व्यक्तित्व: दिल्ली की 26 साल की पूजा शर्मा कर चुकी है हजारों लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार

    पूजा कहती है की लड़कियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना चाहिए। वो मात्र 26 साल की है और हजारों लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। वो मृतक की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्हें सम्मानजनक विदाई देने का काम कर रही हैं। पूजा ने मां और भाई की मौत के बाद इस काम का बेड़ा उठाया। उनकी ये कहानी हर किसी के प्रेरक है।

    पूजा ने लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार करने का बेड़ा तब उठाया जब उन्हें अपने परिवार के बगैर ही भाई का अंतिम संस्कार करना पड़ा था। 2022 से अब तक पूजा 4 हजार से ज्यादा लावारिस शवों को सम्मान से अंतिम विदाई दे चुकी हैं। पूजा का ये सफर उसके इकलौते भाई की उसकी आंखों के सामने गोलीमार कर की गई हत्या से शुरू हुआ। पूजा की मां का बीमारी के कारण निधन हो गया। इस दुख से परिवार उबर भी नहीं पाया तब तक एक विवाद में हुए झगड़े में उनके भाई की मौत हो गई। पूजा के पिता कोना में थे, ऐसे में परिवार में कोई पुरुष नहीं था, जो उनके भाई का अंतिम संस्कार करता। परिवार के ऐसे हालात में पूजा ने हिम्मत नहीं हारी और पगड़ी पहनकर खुद ही अपने भाई का अंतिम संस्कार किया।

    इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि जिन लोगों के परिवार में कोई नहीं है उनका अंतिम संस्कार कैसे होता होगा। इसके बाद पूजा ने न जाति देखी न धर्म और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार करने का बेड़ा उठा लिया। वो पिछले दो सालों में लगभग 4000 हजार लाशों को सम्मानजनक विदाई दे चुकी हैं। वो इस बात का भी ख्याल रखती हैं कि मृतक की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ही उसका अंतिम संस्कार किया जाए। पूजा दो साल से ये काम बिना किसी स्वार्थ के कर रही हैं।

    उनके इस काम पर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन पिछले साल, एक अज्ञात मृतक व्यक्ति के परिवार ने उनसे संपर्क किया और उनके बेटे के अंतिम संस्कार करने के लिए आभार जताया। इस बात से पूजा को एहसास हुआ कि उनकी ये पहल लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है।इस सेवा कार्य के चलते उनकी सगाई टूट गई और उनके होने वाले पति ने शादी या सेवा में से जब एक को चुनने की शर्त रखी तो पूजा ने सेवा को चुना। पूजा की ये कहानी धर्म के नाम पर ढकोसला करने वालों, जाति के नाम पर नफरत करने वालों और महिलाओं को कमजोर समझने वालों के लिए एक सबक है।

    पूजा शर्मा का कहना है कि लड़कियों को सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होने की जरूरत है तभी उनकी समस्याओं का अंत होगा।अपने मिशन को पूजा करने के लिए पूजा अस्पतालों के मुर्दाघरों के संपर्क में रहती हैं, जहां से उन्हें लावारिस लाशों के बारे में जानकारी मिलती रहती है। इसके बाद वो शव को निकटतम श्मशान घाट तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करती हैं। एक एंबुलेंस को किराए पर लेने और अंतिम संस्कार करने करीब 2 हजार रुपये का खर्चा आता है।

    पूजा पढ़ी लिखी हैं। उनके पास सोशल वर्क में मास्टर डिग्री है। उन्होंने अपने मिशन को पूरी तरह समय देने के लिए HIV काउंसलर की नौकरी छोड़ दी। पूजा अपने मिशन को परिवार की मदद से पूरा करती हैं। उनकी दादी अपनी पेंशन का पैसा उन्हें देती हैं और उनके पिता जो ड्राइविंग का काम करते हैं, वह भी मदद के लिए पैसे देते हैं। इसके अलावा पूजा को समाजिक कार्यों से जुड़े कुछ लोगों ने भी आर्थिक मदद की है, जो उनके काम से प्रेरित हुए हैं।

    लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के इस काम के अलावा पूजा ने ‘ब्राइट द सोल फाउंडेशन’ नाम के एनजीओ को शुरू किया है। इस एनजीओ के जरिए वो लोगों को प्रेरित और सशक्त बनाना चाहती हैं। पूजा का एनजीओ और उनका निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने का महान मिशन दुनिया के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है।

  • शिक्षाविद जयश्री पेरीवाल दिल्ली में सम्मानित

    शिक्षाविद जयश्री पेरीवाल दिल्ली में सम्मानित

    जयपुर शहर के जाने माने स्कूल जे पी एच एस (स्टेप बाय स्टेप) की चेयरपर्सन, मशहूर शिक्षाविद डॉ. जयश्री पेरीवाल को नई दिल्ली में “ए लीजेंड इन एजुकेशन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल की प्रिसिपल श्रीमती मधु मैनी ने कहा, “डॉक्टर पेरिवाल; हमारी चेयरपर्सन को एक और राष्ट्रीय सम्मान मिलना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, वे दूरदर्शी और परिश्रमी है”

  • कारगिल के हीरो: रामसहाय बाजिया

    कारगिल के हीरो: रामसहाय बाजिया

    बड़नगर पावटा में जन्मे रामसहाय बाजिया बचपन से ही लक्ष्य का पीछा करते थे और धुन के पक्के थे। दौड में अपना औऱ देश का नाम रोशन करना उनका ध्येय था। लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था। 27 जनवरी 1997 में सेना की 2 राजरिफ में भर्ती हुऐ। कारगिल युद्ध के दौरान द्रास सेक्टर में तोलोलिंग पहाड़ी पर माइन ब्लास्ट में बायां पैर चला गया। 2000 में रिटायरमेंट पर घर वापस आ गए। तब से लेकर आज तक निरंतर सैनिकों एवं उनके परिजनों एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहें हैं। सैनिकों के परिवारों के दुख दर्द को समझते हैं इसीलिए उनकी हरसंभव मदद करते हैं। रामसहाय बाजिया आज भी देश की दुश्मनों से हिफाजत के लिए सरहदों पर लड़ने के लिए तैयार हैं।

    बाजिया ने गत गहलोत सरकार में राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए प्रत्येक जिले में जाकर पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं शहीद परिवारों के बीच जाकर उनकी परेशानियों को नजदीक से सुना एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बाजिया की पहल पर ही प्रत्येक जिले में जिला कलक्टर ने महीने में एक दिन सिर्फ सैनिकों की समस्याओं को सुनने एवं उनके त्वरित निस्तारण करने के लिए मुकर्रर किया गया।

    पुलवामा आतंकी हमले पर बाजिया कहते हैं कि यह अपने आप में कायरता का प्रतीक था। भारतीय सेना के जांबाजों की नसों में देशभक्ति रक्त बन कर बहती है, इसीलिए आतंकवादियों में इतनी हिम्मत नही है कि वे देश के रणबांकुरों से रण में सीधा मोर्चा ले सकें। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन प्रत्येक देशवासी के लिए मिसाल एवं प्रेरणा स्रोत हैं। देश को ऐसे जांबाजों की जरूरत है। आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा है औऱ हमें इस सच्चे हीरो पर फक्र है। बाजिया आज भी सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए कल्याणकारी कार्यो में लगे रहते हैं।