Tag: Yogi Adityanath

  • सामूहिक विवाह योजना का लाभ अब तीन लाख सालाना आय वालों को भी मिलेगा: योगी

    सामूहिक विवाह योजना का लाभ अब तीन लाख सालाना आय वालों को भी मिलेगा: योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आय सीमा को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये वार्षिक करने की घोषणा की। अब अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की कवरेज बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी धर्मों और वर्गों की आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादी के लिए सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लाभार्थियों को पात्रता के लिए अब तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय सीमा तक छूट दी जाएगी। योजना में अब तक 51 लाख से अधिक लाभार्थियों को सहायता दी जा चुकी है।

    वृद्धावस्था पेंशन पर विशेष ध्यानमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता में आधार सत्यापन को प्राथमिकता दी जाए, लेकिन यदि किसी के पास फेमिली आईडी है और उसकी आय 60 वर्ष से अधिक होने की पुष्टि होती है, तो उसे पेंशन देने में देरी न की जाए।

    उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि पेंशन की पात्रता की पुष्टि समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए और पात्र व्यक्तियों को योजना का तत्काल लाभ मिले।मुख्य बिंदु:सामूहिक विवाह योजना की वार्षिक आय सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की गई।अब अधिक लोग योजना के पात्र बनेंगे।

    वृद्धावस्था पेंशन योजना की कवरेज बढ़ाने के निर्देश।परिवार पहचान पत्र (फेमिली आईडी) से पात्रता की पुष्टि को प्राथमिकता देने पर जोर।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस आज से सप्ताह में तीन दिन अयोध्या को बंगलुरू और कोलकाता से जोड़ने वाली विमान सेवा देगी

    एयर इंडिया एक्सप्रेस आज से सप्ताह में तीन दिन अयोध्या को बंगलुरू और कोलकाता से जोड़ने वाली विमान सेवा देगी

    केन्द्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज अयोध्या को बंगलुरू और कोलकाता से जोड़ने वाली पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ऐतिहासिक क्षण था। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागर विमानन तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह भी उपस्थित थे और इन महत्वपूर्ण हवाई मार्गों की शुरुआत के साक्षी बने।

    इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अयोध्या नगरी अहमदाबाद, दिल्ली और अब कोलकाता और बंगलुरू से भी जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने यह सुनिश्चित किया है कि अयोध्या में ‘महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ के शुभारंभ के 17 दिनों के भीतर, अयोध्या नगरी देश के चारों कोनों से जुड़ जाए। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी पूरे देश के भक्तों को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के दर्शन में सहायक होगी।

    नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया ने उत्तर प्रदेश में विमानन अवसंरचना के बारे में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से हवाई अड्डों के विकास में दिया गया सहयोग सराहनीय है। उन्होंने यह घोषणा भी की कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष कुल 16 हवाई अड्डे होंगे और यह संख्या 2025 तक 19 हवाई अड्डों तक पहुंच जाएगी।

    इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री, जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने इस उड़ान सेवा को शुरू करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस को धन्यवाद दिया तथा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस उड़ान मार्ग का शुभारंभ हवाई संपर्क के विस्तार और क्षेत्रों में पहुंच को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि जुड़े शहरों के आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।