Tag: Ward 74

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: वार्ड 74 की महिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: वार्ड 74 की महिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

    जयपुर। आज यहां मानसरोवर कृष्ण सरोवर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 74 की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष श्रीमती सपना शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, महामंत्री संतोष मिश्रा, अनुराधा दीक्षित सांस्कृतिक मंत्री, अनीता शर्मा संगठन मंत्री, सुषमा शर्मा और दीपिका शर्मा प्रचार मंत्री तथा अन्य महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में महानगर की महिला जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी आगंतुकों को तिलक, माल्यार्पण, दुपट्टे और परशुराम जी के चित्र भेट कर भावभीना स्वागत किया।

    बैठक में अपने विचार प्रकट करते हुए ब्राह्मण बहिनों ने ब्राह्मण समाज में प्रचलित दहेज प्रथा के चलते अनेक युवक युवतियों के विवाह नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। वार्ड कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि वे अपने वार्ड की ब्राह्मण महिलाओं को संगठित कर समाज की कुरीतियों को दूर करने और गरीब महिलाओं युवतियों की यथा संभव सहयोग करेंगी। बैठक में यहां के श्री कंठ महादेव मंदिर के पुजारी श्री विष्णु कुमार शर्मा को कोई भी सरकारी तनख्वाह आदि नहीं मिलने पर भी चिंता व्यक्त की और सहयोग करवाने का निर्णय लिया।

    बैठक की आयोजक महानगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि आज प्रात श्री कंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में तपती धूप भीषण गर्मी का खयाल रखते हुए आने वाले भक्त जनों के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ वार्ड न 74 की महिला पदाधिकारियों द्वारा ग्रीन नेट भी लगवाया गया। बैठक के पश्चात बहिनों ने सह भोज का आनंद लिया।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जयपुर महानगर वार्ड 74 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जयपुर महानगर वार्ड 74 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 74 की मनोरमा शर्मा को वार्ड अध्यक्ष, संतोष मिश्रा महामंत्री, अनुराधा दीक्षित को सांस्कृति मंत्री, अनिता शर्मा संगठन मंत्री, सुषमा शर्मा, दीपिका शर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया है।

    इनकी अनुशंसा जयपुर महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने की है। ये सभी ब्राह्मण महिलाएं अपने वार्ड में समाज सेवा के काम करना चाहती हैं।