आज सायंकाल यहां सिद्धार्थ नगर, बगरू विधानसभा में वार्ड 106 और 107 की ब्राह्मण महिलाओं की एक मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड ने दोनों वार्डों की संयुक्त कार्यकारिणी का गठन किया.

जिसमें अध्यक्ष शशिकांता दीक्षित, उपाध्यक्ष डॉ लीला तिवारी और उषा शर्मा, महामंत्री सीमा शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री ज्योति शर्मा, संगठन मंत्री कांता शर्मा, प्रचार मंत्री रेनू बाजपेई, विमला शर्मा और सुशीला शर्मा को मनोनीत किया गया।
इनकी अनुशंसा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव समाज सेविका गुंजन शर्मा ने की।