जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 59 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा, उपाध्यक्ष अरुणा शर्मा व मनोरमा शर्मा, महामंत्री ललिता शर्मा, सांस्कृति मंत्री पुनीता शर्मा, संगठन मंत्री रुक्मणि शर्मा, प्रचार मंत्री विमला शर्मा, सदस्य कार्यकारिणी साधना, सर्जना, शारदा, स्नेहलता, सत्यभामा, पुष्पा और मीना शर्मा को मनोनीत किया है।
एडवोकेट गीता शर्मा
इनकी अनुशंसा महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गीता शर्मा ने की है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा का आल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) के चेयरमैन कमल कंदोई, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, संजय पाराशर और विनोद शर्मा ने उनका यहां कार्यालय में स्वागत किया।
शर्मा ने टीम आरतिया द्वारा अब तक किये गये कार्यो को सराहा और कहा कि प्रदेश के उद्योग व्यापार जगत की जरूरतों को चिन्हित कर उनके समाधान पर पहल कर रही है। आरतिया ने जानकारी दी कि राजस्थान में अब तक करीब 22 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता विकसित कर ली गई है। जबकि संभावना अनंत है।
केसरी शर्मा ने जानकारी दी कि अब तक मारवाड़ और बीकानेर में सौर ऊर्जा परियोजनाएं लगती रही हैं, अब शेखावाटी में भी इन परियोजनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। सरदार शहर में एक परियोजना आ रही है। केसरी चंद शर्मा ने टीम आरतिया से राजस्थान के समग्र विकास पर चर्चा की और आरतिया द्वारा दिए गए सम्मान पर आभार व्यक्त किया।
जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 85 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, रेखा शर्मा उपाध्यक्ष, नीलम दाधीच महामंत्री, ऋतु पारीक सांस्कृति मंत्री, आशा अवस्थी संगठन मंत्री, निधि जोशी को प्रचार मंत्री मनोनीत किया है। इनकी अनुशंसा महानगर जिला महामंत्री डा. मेघा शर्मा ने की है।
जयपुर। आज यहां मानसरोवर कृष्ण सरोवर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 74 की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष श्रीमती सपना शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, महामंत्री संतोष मिश्रा, अनुराधा दीक्षित सांस्कृतिक मंत्री, अनीता शर्मा संगठन मंत्री, सुषमा शर्मा और दीपिका शर्मा प्रचार मंत्री तथा अन्य महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में महानगर की महिला जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी आगंतुकों को तिलक, माल्यार्पण, दुपट्टे और परशुराम जी के चित्र भेट कर भावभीना स्वागत किया।
बैठक में अपने विचार प्रकट करते हुए ब्राह्मण बहिनों ने ब्राह्मण समाज में प्रचलित दहेज प्रथा के चलते अनेक युवक युवतियों के विवाह नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। वार्ड कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि वे अपने वार्ड की ब्राह्मण महिलाओं को संगठित कर समाज की कुरीतियों को दूर करने और गरीब महिलाओं युवतियों की यथा संभव सहयोग करेंगी। बैठक में यहां के श्री कंठ महादेव मंदिर के पुजारी श्री विष्णु कुमार शर्मा को कोई भी सरकारी तनख्वाह आदि नहीं मिलने पर भी चिंता व्यक्त की और सहयोग करवाने का निर्णय लिया।
बैठक की आयोजक महानगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि आज प्रात श्री कंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में तपती धूप भीषण गर्मी का खयाल रखते हुए आने वाले भक्त जनों के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ वार्ड न 74 की महिला पदाधिकारियों द्वारा ग्रीन नेट भी लगवाया गया। बैठक के पश्चात बहिनों ने सह भोज का आनंद लिया।
जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 36 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती रमा दाधीच, रेखा शर्मा उपाध्यक्ष, अन्नू पारीक महामंत्री, कृष्ण शर्मा सांस्कृति मंत्री, ममता जोशी संगठन मंत्री, अनुराधा प्रचार मंत्री और विजय शर्मा व अंजना जोशी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। इनकी सिफारिश महानगर जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वप्ना शर्मा ने की है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 74 की मनोरमा शर्मा को वार्ड अध्यक्ष, संतोष मिश्रा महामंत्री, अनुराधा दीक्षित को सांस्कृति मंत्री, अनिता शर्मा संगठन मंत्री, सुषमा शर्मा, दीपिका शर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया है।
इनकी अनुशंसा जयपुर महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने की है। ये सभी ब्राह्मण महिलाएं अपने वार्ड में समाज सेवा के काम करना चाहती हैं।
जयपुर। आज यहां श्रीमती संतोष पारीक प्रदेश संगठन मंत्री व योगा ट्रेनर, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा, श्रीमती सुमन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनगंज एवं श्रीमती मंजू शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अजमेर जिला उपाध्यक्ष ने प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड से उनके निवास स्थान पर सप्रेम भेंट की और किशनगढ़ आने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर किशनगढ़ महिला अध्यक्ष ने राधा श्याम की माला और दुपट्टा ओढ़ाया, मंजू शर्मा ने रामदरबार का चित्र भेंट किया और संतोष पारीक ने सुनहरी ओढ़नी और स्व निर्मित सौंदर्य प्रोडक्ट्स भेंट किए।
राजस्थान ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख महामन्त्री डॉक्टर सुमन शर्मा और तहसील अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता चौबे ने सेक्टर 5 में परिंडे और घोंसले लगाए। इस अवसर पर बिजय चौबे, मनफूल शर्मा, कन्हैया लाल, रिंकू, मंजू, माया आदि उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य पक्षियों के लिए पानी और रहने की सुविधा प्रदान करना है। यह कार्य ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित: सपना शर्मा अध्यक्ष, संतोष उपाध्यक्ष और डॉ. प्रतीक्षा महामंत्री नियुक्त।
जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें अध्यक्ष: सपना शर्मा, उपाध्यक्ष: संतोष शर्मा, वंदना शर्मा, शोभारानी जोशी, विजयलक्ष्मी शर्मा महामंत्री: डॉ. प्रतीक्षा शर्मा, डॉ. रोहिणी शर्मा, डॉ. मेघा शर्मा, अंबिका जोशी मंत्री: अर्चना शर्मा, कमलेश शर्मा, कविता शर्मा, एडवोकेट भावना शर्मा संगठन मंत्री: संगीता पारीक, अंजना शर्मा प्रचारमंत्री: मीना शर्मा, आशा शर्मा, संतोष मिश्रा सांस्कृतिक मंत्री: कृष्ण शर्मा, ममता जोशी सदस्य कार्यकारिणी: कृष्णा शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि व्यास, रेखा शर्मा, आशा भारद्वाज, साक्षी व्यास, अन्नू पारीक, प्रेमदेवी पूर्व पार्षद, अनुराधा दीक्षित, सुषमा शर्मा।
वार्ड अध्यक्षों की सूची: मिथलेश शर्मा वार्ड 13, रेशमा शर्मा वार्ड 14, नम्रता गौतम वार्ड 15, अनीता तिवारी वार्ड 17, पूजा शर्मा वार्ड 22, निशा शर्मा वार्ड 24, मीनाक्षी मिश्रा वार्ड 28, कनक पारीक वार्ड 35, रमा दाधीच वार्ड 36, ममता शर्मा वार्ड 94, रश्मि शर्मा वार्ड 94, रोहिणी शर्मा वार्ड 55, ऐडवोकेट प्रियदर्शनी शर्मा वार्ड 54, वर्षा गौड़ वार्ड 18, श्वेता शर्मा वार्ड 39, शशिकांता दीक्षित वार्ड 106, भावना जोशी वार्ड 108, अंकिता जोशी वार्ड 142, शशि शर्मा वार्ड 73, मनोरमा शर्मा वार्ड 74, ज्योति पारीक वार्ड 49, विजयलक्ष्मी शर्मा वार्ड 65, शोभना गौड़ वार्ड 42, ज्योति आमेटा शर्मा वार्ड 67, दीपिका पाठक वार्ड 100, सोनिया शर्मा वार्ड 137, सीमा शर्मा वार्ड 41, अंजना शर्मा वार्ड 89, ब्रजेश शर्मा वार्ड 72, ऋतु शर्मा वार्ड 72, जयश्री शर्मा, ममता शर्मा वार्ड 95।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी के निर्देशानुसार और अजमेर शहर अध्यक्ष श्री सुदामा शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने श्रीमती मीना शर्मा को महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक विचारों की महिला हैं। मीना शर्मा ने अजमेर में अनेक सामाजिक, महिलाओं और बच्चों के हित के कार्य किए हैं।
श्रीमती योगिता पंकज काकू को महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। योगिता गयात्री सेवा संस्थान की अध्यक्ष हैं। ये संस्था सदैव बेसहारा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इनके पति स्वर्गीय पंकज शर्मा काकू पूर्व अध्यक्ष अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी थे। ये भी अपने पति की भांति समाज सेवा करना चाहती हैं।
झालावाड़ में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस कार्यक्रम का आयोजन तिलक नगर स्थित भोले नाथ के मंदिर पर किया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश नंदन ने बताया कि इस पहल के तहत पक्षियों को गर्मी में पानी मिल सकेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, रजनी बाला व्यास, तहसील अध्यक्ष ममता शर्मा, तरुणा शर्मा, सुधा, नंदकंवर, गिरजा, ज्योति और अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इसके अलावा, आगामी 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव के लिए घर-घर जाकर पीले चावल और निमंत्रण कार्ड भी बांटे गए।कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश नंदन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर श्रीमती यशोदा शर्मा और अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस प्रकार के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों से समुदाय में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक सराहनीय कदम है, जिससे उनकी जीवन रक्षा संभव हो सकेगी। इस प्रकार की पहल अन्य संगठनों और व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
यद्यपि राजस्थान में तीव्र गर्मी और हीट वेव चल रही है फिर भी राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा के निर्देश पर महासभा की 40 जिला इकाइयों में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। प्रदेश के हजारों हजारों ब्राह्मण बंधुओं बहिनों ने प्रदेश में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव शानदार और जानदार तरीके से आयोजन किया।
परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रमों की पूर्णता कल शाम विद्याधर नगर जयपुर में परशुराम सर्कल पर महा आरती के साथ सम्पन्न हो गई। महा आरती में विधायक प्रशांत शर्मा, अनिल शर्मा, जयपुर लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा, आदि कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा और कार्यवाहक अध्यक्ष दीक्षांत शर्मा, प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा और महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने महासभा के सभी जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और विशेषकर महिला शक्ति को अपना बड़ा संख्याबल और एकजुटता दिखाने के लिए बधाई दी हैं।
उक्त जानकारी देते हुए महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश शर्मा ने बताया कि कल शाम महासभा गेट पर परशुराम जी की वंदना और दिवंगत पुरोधा स्व. पंडित भंवरलाल शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ एक विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमे हाथी, घोड़े, पालकी के साथ बैंड की धुन पर महिलाये नृत्य करती हुई चल रही थी और पूरी हाथ में ध्वज लिए परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
खासकर महिला प्रकोष्ठ की बहिनों की उपस्थिति जयपुर सहित सभी जिलों में दमदार रही। आज ही के दिन सुबह परशुराम परसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
श्री परशुराम जी भगवान जन्मोत्सव कल 10 मई को बनाया जायेगा। राजस्थान के अग्रणी ब्राह्मण संगठन राजस्थान ब्राह्मण महासभा व उसकी विभिन्न जिला इकाइयां इस उपलक्ष में कार्यकर्म और शोभा यात्राओं का आयोजन कर रही है जो की आने वाले दिनों तक चलेंगे।
श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री परशुराम भवन राजस्थान ब्राह्मण महासभा सेक्टर 4 विद्याधर नगर से श्री परशुराम शोभायात्रा 12 मई रविवार को 5:00 बजे सायँ प्रस्थान करेगी। ओम प्रकाश चोटिया, राज्य उपाध्यक्ष ने सभी बंधु इष्ट मित्र महिलाएं मातृशक्ति व सभी से 5:00 बजे श्री परशुराम भवन परिसर में पधारने और शोभा यात्रा को सफल बनाने का निवेदन किया। यही दिन में 9:00 बजे से रक्तदान शिविर है, रक्तदान शिविर को भी सफल बनाएं ऐसा उन्होंने कहा।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा इकाई डीडवाना के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्म दिवस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज डीडवाना कुचामन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जी शर्मा को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। इकाई अध्यक्ष अशोक जी गोड़, इकाई महामन्त्री कैलाश सिवाल, युवा साथी बजरंग शर्मा बालिया और ब्रह्मदेव शर्मा प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा।
दिनांक 10 /5/2024 को प्रातः 9 बजे गुलाब विहार श्योपुर रोड प्रताप नगर पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं । इकाई ने सभी से आग्रह किया की वे अपने परिवार जनों इष्टमित्रों सहीत भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। समाज जनों की उपस्थिति समाज को गौरव प्रदान करेगी, लोग अपने इष्टमित्रों एवं परिवार सहित भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर अक्षय पुण्य को प्राप्त करें।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा जैसलमेर ने भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रखा है। 10 मई को सुंदरकांड का आयोजन, स्थान – श्री परशुराम धाम, समय – शाम 7 बजे, प्रभारी – श्री रामचन्द्र गोपा व श्री आर सी व्यास। 11 मई को मंहेदी प्रतियोगिता रखी गई है। स्थान – गीता आश्रम, समय- प्रातः 11 बजे, प्रभारी – श्रीमती वंदना जगाणी श्रीमती पुष्पा गज्जा व श्रीमती ज्योत्स्ना कल्ला। 11 मई को ही वाहन रैली है। स्थान – श्री परशुराम चौक से श्री परशुराम धाम, समय- शाम 4 बजे, प्रभारी – श्री जयंत व्यास श्री ग्वालदास छंगाणी श्री महेश शर्मा। 12 मई को फिर भव्य शोभा यात्रा है। समय- प्रातः 9 बजे से, स्थान – गीता आश्रम से श्री परशुराम धाम, प्रभारी – समस्त विप्र बंधु कमलेश छंगाणी जैसलमेर प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा हेतु परशुराम वाटिका में भोजशाला की तैयारी।
वही चुरू में कल दिनाक 10 तारीख को भगवान श्री परशुराम जन्मोतस्व पर सुबह 8 बजे परशुराम नगर स्थित भगवान परशुराम जी की पुजा अर्चना कि जावेगी। शाम को 4 बजे राम मन्दीर चुरू से शोभा यात्रा निकाली जावेगी जो गड चोराहे सें परशुराम भवन में पुजा करके बद्रीनारायण मन्दीर तक जावेगी। महासभा ने सब सनातन प्रेमियो सें निवेदन किया है कि कार्यक्रमो में ज्यादा सें ज्यादा पहुंचकर शोभा बढावे।
यहां सर्व ब्राह्मण महासभा समिति संबद्ध राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के तहत जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें समाज बंधुओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया। वहीं परशुराम वाटिका में गत रात संगीतमयी सुंदरकांड पाठ हुआ। आज भी धार्मिक व सामाजिक सरोकार के कार्य होंगे।
सीडीईओ महावीर कुमार शर्मा और डीईओ माध्यमिक राजेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। जरूरत के समय मरीजों को ब्लड नहीं मिलता है और मरीज की जान चली जाती है। इस अवसर पे पीआर ज्योतिशंकर शर्मा, जयंती संयोजक हनुमान सहाय शर्मा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि विप्रबंधु तेज गर्मी के बाद भी रक्तदान के लिए परिवार पधारे। चर्मेश शर्मा, गौरव शर्मा और अतिथियों ने भगवान परशुरामजी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर शिविर आरंभ किया।
ब्लडबैंक परिसर में आयोजित शिविर में सुनील गौतम बॉबी, लोकेश दाधीच, नूतन तिवारी, पीयूष शर्मा, धनंजय शर्मा, मंथन पंचोली, परशुराम चिकित्सा प्रकोष्ठ के राजेन्द्र शर्मा, सुनीत शर्मा, दीपक दाधीच, लोकेश सुखवाल, भैरु प्रकाश शर्मा, नम्रता व्यास, अंकुर शर्मा, विशाल शर्मा, प्रियांशु गौतम, गौरव शर्मा, मोहित जोशी, देवराज, अंकित दाधीच, राजेश शर्मा, नरोत्तम शर्मा, विशाल शर्मा समेत अन्य समाजबंधुओं ने उत्साह से रक्तदान किया। इसमें परशुराम चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम का अहम योगदान रहा। सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा के साथ उनके बेटे प्रियांशु शर्मा ने पहली बार रक्तदान किया।रक्तदाताओं का राजेश चतुर्वेदी,अवधेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा हौसला बढ़ाया।
यहां राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला बून्दी की एक विशेष बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा ने की। महासचिव प्रेमलता दाधीच एवम सचिव अरुणा चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली महिलाओं की मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा कर निर्णय लिए गए हैं।
जिसके तहत 5 मई को महिलाओं की विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल संकुल पर होगा। जिनमें दौड़ 50 एवं 100 मीटर, म्यूजिकल चेयर, हाउजी गेम, वन मिनट गेम, इन एंड आउट गेम, एक मछली पानी में सरप्राइज गेम आदि प्रतियोगिताएं होगी।
सह संयोजक इंदू शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष साधना श्रृंगी ने बताया कि खेल सामग्री खेल स्थल पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का ड्रेस कोड गुलाबी रंग होगा तथा प्रातः 8 बजे से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो जाएगा। 9 मई को परशुराम वाटिका जैतसागर रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विचित्र वेशभूषा, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं होगी।
कीर्ति सुखवाल ने बताया कि जो प्रतिभागी इन कार्यक्रमों में भाग लेना चाहता है वह अपना आवेदन कार्यक्रम प्रभारी अनुपमा तिवारी, सुलक्षणा शर्मा को जमा करा सकते है। बैठक में अनीता शर्मा, ममता शर्मा, कुसुम शर्मा, नम्रता व्यास, नैयना शुक्ला, संध्या शर्मा, स्वाति दाधीच, भारती शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, पदमा दाधीच, निशा तिवारी, आदि महिलाएं मौजूद रही। बैठक शगुन होटल में सम्पन्न हुई।
आज शाम यहां भगवान परशुराम भवन, सेक्टर 4 में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दीक्षांत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह बैठक परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में धूमधाम से आयोजित करवाने के लिए बुलाई गई थी।
बैठक परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भवन में एक ब्लड डोनेशन और हेल्थ चेक अप का कार्यक्रम रखने पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा, श्री ललित मिश्रा, श्री राहुल शर्मा, श्री ओमप्रकाश चोटिया, श्री मनोज दीक्षित, श्री अरुण शर्मा, श्री एस के शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़, युवानेता श्री मनमोहन शर्मा, श्री आशीष भारद्वाज, श्री पंकज शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।
बैठक का प्रारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र और स्व. पुरोधा भंवरलाल शर्मा जी के चित्र पर नमन कर प्रारंभ किया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों से प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी को अवगत करवाकर और उनकी सलाहनुसार प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर अवगत करवायेंगे।
जयपुर। राजस्थान में 26 अप्रैल को होने वाले द्वितीय दौर के लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी एवम भीलवाड़ा से कांग्रेस के सीनियर लीडर और राजस्थान विधान सभा के पूर्व स्पीकर सहित केंद्रीय राज्य में मंत्री रहें डा.सी पी जोशी चुनाव लड़ रहे हैं।
दोनों ही सुलझे विचारों के, सर्वमान्य नेता, ब्राह्मण कुल गौरव हैं, जिन पर ब्राह्मण समाज को गर्व है। ऐसे ब्राह्मण रत्न लोकसभा में पहुंचने ही चाहिए। इसलिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद भंवरलाल शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दीक्षांत शर्मा, प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गीता शर्मा और प्रदेश प्रमुख महामंत्री डा. सुमन शर्मा ने एक संयुक्त बयान जारी कर चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा से दोनों सी पी जोशी को भारी बहुमत से जितने की अपील ब्राह्मण समाज से की है।
झालावाड़: राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने जानकारी दी है कि आगामी 10 मई को भगवान परशुराम जी की जयंती जन्मोत्सव को विधिवत सुचारु रूप से मनाने के लिये और आवश्यक उत्तरदायित्व निभाने के लिए दिनांक 22 अप्रेल 2024 वार सोमवार को ब्राह्मण समाज के सभी समाज बंधुओं की एक बैठक रखी गई है।
उन्होंने बताया कि यह पर्व सभी समाज बंधुओ के सक्रिय सहयोग व साथ से ही मनाया जाता हैं। बैठक बालजी की छतरी पर शाम 5.30 बजे रखी गई है। हर बार की तरह इस वर्ष भी जयंती उत्सव धूम धाम से विशालकाय मनाया जायेगा।
जैसलमेर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जगानी एवं उनकी टीम ने यहां गड़ीसर तालाब पर पुराने कुंडे एकत्र कर उनकी सफाई की। अब ये परिंडे पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांधे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रकोष्ठ की ओर से सभी जिला इकाइयों को पशु पक्षियों के भोजन पानी की यथा शक्ति व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। महासभा की जैसलमेर टीम ने सबसे पहले ये धर्म का काम किया है। जिसके लिए उन्हें अरुणा गौड, प्रदेश महिला अध्यक्ष ने साधुवाद और बधाई दी।