Tag: Mobile

  • सैमसंग Galaxy A06 रिव्यू: 10,499 रुपये में भरोसेमंद स्मार्टफोन, वो भी मेड इन इंडिया!

    सैमसंग Galaxy A06 रिव्यू: 10,499 रुपये में भरोसेमंद स्मार्टफोन, वो भी मेड इन इंडिया!

    चीनी ब्रांड्स की भीड़ में जब हर दूसरा फोन बस फीचर्स की चमक दिखाता है, सैमसंग Galaxy A06 एक सच्चा और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है। ₹10,499 की कीमत में (Amazon पर कार्ड डिस्काउंट के साथ) यह फोन सिर्फ बजट-फ्रेंडली ही नहीं, बल्कि एकदम “पैसा वसूल” है – और सबसे बड़ी बात, यह मेड इन इंडिया है।

    क्या है खास Galaxy A06 में?

    A05 के मुकाबले कुछ ज़रूरी अपग्रेड्स के साथ A06 पेश किया गया है:

    साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, जिससे फोन अनलॉक करना और भी आसान हो गया है।

    Android 14 पहले से इंस्टॉल, साथ ही दो मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा।

    नए कलर ऑप्शन और थोड़ी बेहतर फिनिश।

    बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल सादा और सिंपल हैं, लेकिन डेली यूज़ के लिए एकदम परफेक्ट:

    6.7 इंच LCD डिस्प्ले (60Hz रिफ्रेश रेट)

    MediaTek Helio G85 प्रोसेसर

    4GB रैम और 64GB स्टोरेज (microSD से बढ़ाया जा सकता है)

    50MP का मेन कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर

    5,000mAh की बैटरी, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    क्या नहीं है इसमें?

    हर बजट फोन में कुछ समझौते तो होते ही हैं, और A06 में भी हैं:

    कोई वाटरप्रूफिंग या डस्टप्रूफिंग सर्टिफिकेशन नहीं।

    बॉक्स में बस फोन और केबल – ना चार्जर, ना कवर, बस सादा सा कार्डबोर्ड पैकेज (पर्यावरण के लिए अच्छा, लेकिन थोड़ा कमजोर)।

    90Hz या 120Hz जैसे हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की उम्मीद मत रखिए।

    फिर भी, सैमसंग का इंटरफेस, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और कुल मिलाकर यूज़र एक्सपीरियंस इसे भीड़ से अलग बनाता है।

    चीनी नहीं, भारतीय भरोसा!

    10 हज़ार के आसपास के बजट में, चीनी ब्रांड्स कुछ ज्यादा चमकदार फीचर्स जरूर देते हैं, लेकिन उनकी लंबी उम्र, सर्विस सेंटर और सॉफ्टवेयर सपोर्ट अक्सर नाम के ही होते हैं। वहीं Galaxy A06 भारत में बना है, और सैमसंग का नाम ही काफी है टिकाऊपन और सर्विस के लिए।

    और भी कम बजट है?

    अगर आपका बजट और तंग है, तो आप सैमसंग का Galaxy M06 भी देख सकते हैं। इसकी कीमत सिर्फ ₹8,499 है। फीचर्स थोड़े कम हैं, लेकिन भरोसे की गारंटी वही है – सैमसंग।

  • 2026 तक अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhone अब भारत में बनेंगे। चीन से भारत की ओर एप्पल का बड़ा झुकाव।

    2026 तक अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhone अब भारत में बनेंगे। चीन से भारत की ओर एप्पल का बड़ा झुकाव।

    एप्पल का भारत की ओर झुकना अब सिर्फ रणनीति नहीं, बल्कि एक नया औद्योगिक युग है। ताजा खबर यह है कि एप्पल 2026 के अंत तक अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhone भारत में ही बनाएगा। यह फैसला सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति और सप्लाई चेन डाइवर्सिफिकेशन की दिशा में एप्पल का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

    चीन, जहां अभी भी 80% iPhone बनते हैं, अब धीरे-धीरे एप्पल की निर्माण प्राथमिकता से बाहर होता दिख रहा है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध और अमेरिकी टैरिफ नीति है। चीन में बने स्मार्टफोनों पर अमेरिका ने 20% शुल्क लगाया है, जबकि भारत पर यह शुल्क रुका हुआ है, जिससे भारत अब अधिक आकर्षक विकल्प बन गया है—even if उत्पादन लागत चीन से 5-8% अधिक हो।

    भारत में एप्पल की गतिविधियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं। मार्च 2025 में Foxconn और Tata ने मिलकर करीब $2 अरब मूल्य के iPhone अमेरिका भेजे—यह पिछले महीने की तुलना में 63% अधिक है। 2025 की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बने $22 अरब के iPhone में से $17.4 अरब के iPhone एक्सपोर्ट किए गए, जिनमें अधिकतर अमेरिका गए।

    भारत में iPhone उत्पादन की गति को और तेज़ करने के लिए एप्पल ने चेन्नई एयरपोर्ट पर “ग्रीन कॉरिडोर” बनाया है, जिससे कस्टम्स प्रक्रिया 30 घंटे से घटकर मात्र 6 घंटे हो गई है। इसके साथ ही रविवार को भी फैक्ट्रियां चालू रखी जा रही हैं ताकि उत्पादन लक्ष्य पूरे हो सकें।

    हालाँकि कुछ चुनौतियाँ अब भी बनी हुई हैं—जैसे मोबाइल पार्ट्स पर ऊँचे इंपोर्ट ड्यूटी और प्रशिक्षित श्रमिकों की कमी। इसके अलावा, चीन सरकार ने भारत को भेजे जाने वाले मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट के एक्सपोर्ट अप्रूवल को धीमा कर दिया है, जिससे एप्पल की गति थोड़ी बाधित हो सकती है।

    फिर भी, “मेक इन इंडिया” के तहत सरकार द्वारा दिए जा रहे $2.7 अरब के सब्सिडी और तेजी से बनती फैक्ट्रियों की मदद से भारत अब वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दौड़ में सबसे आगे निकलता दिख रहा है।

  • पैसे बचाएं: जिओ का ये रिचार्ज प्लान सिर्फ ₹129 में अनलिमिटेड डाटा और कॉल देता है। क्या आपको पता है?

    पैसे बचाएं: जिओ का ये रिचार्ज प्लान सिर्फ ₹129 में अनलिमिटेड डाटा और कॉल देता है। क्या आपको पता है?

    यह आपके फायदे की खबर है ध्यान से पढ़ें। अगर आप जियो यूज करते हैं तो जिओ का सालाना 1559 का रिचार्ज आपके लिए बेहद फायदे का और पैसे बचाने का जरिया साबित हो सकता है। ये प्लान एक तरह से भारत का सबसे किफायती मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकता है। आईए जानते हैं कैसे।

    आजकल लगभग 3 महीने का या 84 दिन का रिचार्ज कम से कम 666 में होता है यानी कि हर 28 दिन के लिए करीबन 222 रुपए खर्च होते हैं। जिसमें रोज लगभग डेढ़ जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल और रोज सो एसएमएस मिलते हैं। वहीं अगर आपके शहर /इलाके में जहां आपका घर और ऑफिस है जिओ की 5G सेवा आपको लगभग हर समय मिलती है तो यह प्लान आपके लिए है। आप सालाना मात्र 1559 रुपए का रिचार्ज कर सकते हैं। यह प्लान 336 दिन चलता है और इसमें आपको 24जीबी एक साथ 4G डाटा मिलता है यानी कि करीबन 2GB महीना। पर इसकी मुख्य बात यह है कि इसमें अभी सीमित समय के लिए करे गए रिचार्ज पे ऑफर के तहत अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है यानी कि चाहे आप रोज 1GB काम में ले या 5gb हर महीने 10 जीबी कम मिले या 20 जीबी। अगर आप इसे 5G में काम में लेते हैं तो यह पूरी तरीके से असीमित यानी कि अनलिमिटेड है और अनलिमिटेड कॉल और 3600 फ्री एसएमएस तो है ही।

    यानी कि यह आपको प्रभावी रूप से हर महीने सिर्फ 129 रुपए का पड़ा यानी कि करीबन हर महीने ₹100 की बचत। पर मुख्य बात यह है कि यह फायदे आपको तभी हो सकता है अगर आपके घर ऑफिस शहर में 5G सेवा बिल्कुल सही से हो और आपका फोन लगभग 95% समय 5G पर ही रहता हो क्योंकि यह लिमिटेड डाटा सिर्फ 5G पर है। 4G में तो सालाना सिर्फ 24 जीबी डाटा ही है।

    पर उसमें भी एक काम की बात है जिओ के 4G डाटा के टॉप अप रिचार्ज बेहद सस्ते हैं। अगर आप दूसरी जगह जाए जहां सिर्फ 4G है या 5G ढंग से नहीं मिलता तो भी 10 से ₹50 महीने में आप 4G डाटा के लिए टॉप अप कर सकते हैं। तो भी यह प्लान आपको हर महीने पैसे बचाएगा और किफायत भी देगा। तो आज ही आप जियो से इस बारे में जानकारी लें और ₹1559 का प्लान से रिचार्ज करा कर हर साल लगभग 1200 से ₹1500 बचाए।