Tag: Kishangarh

  • पर्यावरण दिवस पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा किशनगढ़ द्वारा वृक्षा रोपण कार्यक्रम

    पर्यावरण दिवस पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा किशनगढ़ द्वारा वृक्षा रोपण कार्यक्रम

    पर्यावरण दिवस पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा किशनगढ़ द्वारा वृक्षा रोपण कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने व बदलती जलवायु के मद्देनजर महामंत्री बालमुकुंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पवन प्रधान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेश प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री व योगा ट्रेनर संतोष पारीक…

    …मदनगंज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन पीपलवा, किशनगढ़ महिला अध्यक्ष सविता शर्मा, प्रदेश गुर्जर गौड़ महिला अध्यक्ष ममता शर्मा, मृदुला व्यास वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बेबी शर्मा, ज्योति शर्मा, अनिता शर्मा, अंजली शर्मा, संगीता शर्मा, मंजू शर्मा कोषाध्यक्ष, दुर्गा शर्मा, आभा शर्मा, ज्योति शर्मा, सुशीला शर्मा आदि ने लाल मन्दिर मदनगंज में 51 पौधे लगा कर वृक्षारोपण किया।

  • किशनगढ़ बास के पेयजल समस्या ग्रस्त 19 ग्रामों में टैंकरों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा पेयजल

    किशनगढ़ बास के पेयजल समस्या ग्रस्त 19 ग्रामों में टैंकरों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा पेयजल

    “प्राथमिकता से जल जीवन मिशन के तहत त्वरित गति से कार्य कर हर घर जल पहुंचना करें सुनिश्चित” – जिला कलक्टर। खैरथल – तिजारा, 29 अप्रैल: जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

    जिला कलक्टर ने टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को ओर सुदृढ़ कर पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रीष्म हेतु टैंकरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें किशनगढ़ बास ब्लॉक में टैंकर हेतु गठित उपखंड स्तरीय समिति की अभिशंषा से पेयजल संकटग्रस्त 19 ग्रामों में टैंकरों के 63 ट्रिप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगाI

    उन्होंने बताया कि 30 जून तक टैंकर के लिए स्वीकृति जारी की गई है साथ ही टैंकरों में जीपीएस अनिवार्य रूप से लगाने हेतु निर्देशित किया है। टैंकर ग्राम पंचायत के माध्यम से लगाए जायेंगे। जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए शेष रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंडिंग विद्युत कनेक्शन हो जाने पर विभाग को जल जीवन मिशन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य करते हुए कनेक्शन देने के निर्देश दिए ताकि हर घर जल पहुंचना सुनिश्चित हो सके।

    अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत 557 ग्रामों में से 163 ग्रामों को 100 प्रतिशत जल कनेक्शन जारी कर पेयजल से लाभान्वित किया जा चुका है। जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 130692 जल कनेक्शन के विरूद्ध वर्तमान तक 73475 जल कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर पेयजल से लाभान्वित किया जा चुका है साथ ही शेष रहे कनेक्शन को त्वरित गति से करते हुए जल्द ही पूरा किया जाएगा।

    जिला कलक्टर शुक्ला ने बैठक में ग्रीष्म ऋतु में पानी की आपूर्ति को पूरा करने हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में लीकेज पाइपलाइन की सूचना मिलने पर तुरंत मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्थाओं की प्रभावी मोनेंटरिंग / समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें पेयजल समस्या की शिकायत कन्ट्रोल रूम नम्बर 01460-298735 पर प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक की जा सकती है। इसके अतिरिक्त पेयजल की किसी भी समस्या के वीडियो / फोटो द्वारा वाट्स-एप नम्बर 7374917525 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

  • भागीरथ चौधरी के समर्थन में देवरानी जेठानी महिला सम्मेलन आयोजित

    भागीरथ चौधरी के समर्थन में देवरानी जेठानी महिला सम्मेलन आयोजित

    किशनगढ: यहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज किशनगढ़ द्वारा अजमेर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में महेश्वरी पंचायत भवन तेली मोहल्ला में देवरानी जेठानी महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 51 देवरानी-जेठानी भारतीय जनता पार्टी में नई जुड़ी व संकल्प लिया।

    भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना उदबोधन देते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक को अपना परिवार माना है, महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिये हमेशा आगे रहते हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष पारिक ने बताया कि प्रदेश महिला उपाध्यक्ष वनिता जैमन ने मोदी सरकार की मातृ शक्ति की योजनाओं से अवगत करवाया महिलाओ ने संकल्प लेकर आहवान किया कि अबकी बार 400 पार करके रहेगी, फिर एक बार मोदी सरकार लाकर रहेगी। जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने हर बूथ पर 10 महिलाओं को जोड़कर मोदी जी के महिला सम्मेलन समर्थन में कार्य करने का आह्वान किया, मोदी जी द्वारा 500 सालो के बाद अराध्य श्री राम का मंदिर बनाकर सनातन धर्म का स्वाभिमान जागृत किया है इसलिये भाजपा को चुनेंगे।

    जिला उपाध्यक्ष मृदुला व्यास ने गीत के माध्यम से अवगत करवाया कि जो वंदे मातरम गाएगा उसी को वोट दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सीमा अखावत जी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री, महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक ने मातृशक्ति से अपील की व समझाया कि, लोकतंत्र पर्व पर हमें पहले मतदान करना है, फिर जलपान करना है। जिला प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने देवरानी-जेठानी महिला सम्मेलन में अपनी भूमिका अदा करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एंव महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जिला मंत्री सरिता शेखावत, सावित्री शर्मा, रेनू, आभा, मदनगंज मंडल महामंत्री शतविभा पाराशर, किशनगढ़ मंडल सविता गुप्ता शिमला कुमावत, मंत्री व पार्षद तरुण जैन, मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी, सदस्य सरिता शर्मा,पार्षद निधि पहाड़िया, मंजू जोधा, माया जैन, दर्शिका, उषा, ममता शर्मा, अंजली, तमन्ना, संजना लक्ष्मी देवी, ममता शर्मा, भारती कुमावत, देविका, कृष्णा, ममता, रेनू, दसवंत, मोनिका, दुर्गा, विमला, मीरा सैनी, कमला, संतोष खंडेलवाल, सपना, माया, सूरज, फूल कंवर, शांति रावणा राजपूत, प्रेम रावत, सरिता, मंजू देवी, कमला देवी, सीमा वार्षणये, गुड्डी सक्सेना, अंतिमा, विजयलक्ष्मी, मनीषा, हीरा देवी आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही व शतविभा पाराशर ने मंच संचालन किया व धन्यवाद सविता गुप्ता ने दिया।

    कार्यक्रम के प्रारम्भ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित किया व अतिथियों का स्वागत 51 किलो की माला से किया गया।