Tag: Jaipur

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 36 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 36 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 36 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती रमा दाधीच, रेखा शर्मा उपाध्यक्ष, अन्नू पारीक महामंत्री, कृष्ण शर्मा सांस्कृति मंत्री, ममता जोशी संगठन मंत्री, अनुराधा प्रचार मंत्री और विजय शर्मा व अंजना जोशी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। इनकी सिफारिश महानगर जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वप्ना शर्मा ने की है।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर महिला कार्यकारणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर महिला कार्यकारणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित: सपना शर्मा अध्यक्ष, संतोष उपाध्यक्ष और डॉ. प्रतीक्षा महामंत्री नियुक्त।

    जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें अध्यक्ष: सपना शर्मा, उपाध्यक्ष: संतोष शर्मा, वंदना शर्मा, शोभारानी जोशी, विजयलक्ष्मी शर्मा महामंत्री: डॉ. प्रतीक्षा शर्मा, डॉ. रोहिणी शर्मा, डॉ. मेघा शर्मा, अंबिका जोशी मंत्री: अर्चना शर्मा, कमलेश शर्मा, कविता शर्मा, एडवोकेट भावना शर्मा संगठन मंत्री: संगीता पारीक, अंजना शर्मा प्रचारमंत्री: मीना शर्मा, आशा शर्मा, संतोष मिश्रा सांस्कृतिक मंत्री: कृष्ण शर्मा, ममता जोशी सदस्य कार्यकारिणी: कृष्णा शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि व्यास, रेखा शर्मा, आशा भारद्वाज, साक्षी व्यास, अन्नू पारीक, प्रेमदेवी पूर्व पार्षद, अनुराधा दीक्षित, सुषमा शर्मा।

    वार्ड अध्यक्षों की सूची: मिथलेश शर्मा वार्ड 13, रेशमा शर्मा वार्ड 14, नम्रता गौतम वार्ड 15, अनीता तिवारी वार्ड 17, पूजा शर्मा वार्ड 22, निशा शर्मा वार्ड 24, मीनाक्षी मिश्रा वार्ड 28, कनक पारीक वार्ड 35, रमा दाधीच वार्ड 36, ममता शर्मा वार्ड 94, रश्मि शर्मा वार्ड 94, रोहिणी शर्मा वार्ड 55, ऐडवोकेट प्रियदर्शनी शर्मा वार्ड 54, वर्षा गौड़ वार्ड 18, श्वेता शर्मा वार्ड 39, शशिकांता दीक्षित वार्ड 106, भावना जोशी वार्ड 108, अंकिता जोशी वार्ड 142, शशि शर्मा वार्ड 73, मनोरमा शर्मा वार्ड 74, ज्योति पारीक वार्ड 49, विजयलक्ष्मी शर्मा वार्ड 65, शोभना गौड़ वार्ड 42, ज्योति आमेटा शर्मा वार्ड 67, दीपिका पाठक वार्ड 100, सोनिया शर्मा वार्ड 137, सीमा शर्मा वार्ड 41, अंजना शर्मा वार्ड 89, ब्रजेश शर्मा वार्ड 72, ऋतु शर्मा वार्ड 72, जयश्री शर्मा, ममता शर्मा वार्ड 95।

  • जयपुर में नशे के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बना, नशा मुक्ति का व्यापक अभियान चलेगा

    जयपुर में नशे के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बना, नशा मुक्ति का व्यापक अभियान चलेगा

    सर्व समाज संयुक्त मोर्चा नशे के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन चालू करने जा रहा है जो की एक बैनर तले सब को साथ लेके चलेगा। जयपुर में 22 अप्रैल को बांस की पुलिया पर इसके तहत चाय की दुकानों पर बिक रहे नशे की रोकथाम के लिए वार्ड नंबर 29 अजीज भाई लोहार के कारखाने में हुई मीटिंग में ग्रुप के सभी साथी शामिल हुए। सभी साथियों ने इस मुहिम पर अपने अनुभव साझा किए।

    इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगामी 10 दिनों में वार्ड 26 29 30 के संबंधित थाना गलता गेट प्रभारी जयपुर शहर के पुलिस कमिश्नर, डीजीपी, एसपी, एसओजी, इलाके के विधायक रफीक खान व विधायक आमीन कागजी की एक सयुक्त मीटिंग स्थान तय करके रखी जाएगी और प्रशासन के सहयोग द्वारा इन सभी चाय की दुकानों को समय सीमा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार संचालित करने और बंद करने के आदेश पारित करवाए जाएंगे।

    मीटिंग में सभी पार्षदों द्वारा ये भी तय किया गया की जो भी दुकान संचालक गाइडलाइन की अनुसार नहीं रहेगा उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। नशे जैसी बुराई को रोकने के लिए ग्रुप और समाज के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त जानकारी अब्दुल हमीद अध्यक्ष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवम शेख खलील जावेद सेठी डिप्टी मेयर ने दी है।

  • चुनाव 2024: राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को होगा मतदान, जयपुर शहर से प्रताप सिंह खाचरियावास और मंजू शर्मा के बीच मुकाबला

    चुनाव 2024: राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को होगा मतदान, जयपुर शहर से प्रताप सिंह खाचरियावास और मंजू शर्मा के बीच मुकाबला

    राजस्थान में आम चुनाव 2024 के लिए मतदान 19 और 26 अप्रैल को होगा। जयपुर शहर 19 अप्रैल को वोट करेगा। जयपुर शहर से प्रताप सिंह खचरियावास (कांग्रेस) और मंजू शर्मा (भाजपा) से सांसद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास कांग्रेस के न्याय पत्र, कांग्रेस की गारंटी और श्याम बाबा के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि मंजू शर्मा मोदी के नाम और भाजपा की 10 वर्षीय सरकार के कामों पर चुनाव लड़ रही हैं। मंजू शर्मा का राजनीतिक मुद्दा मोदी की गारंटी और विजन 2047 है।

    मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। पिछले 2019 जयपुर शहर में हुए चुनाव में भाजपा के रामचरण बोहरा ने कांग्रेस से लगभग दोगुने वोट प्राप्त किए और जीत दर्ज की थी। अबकी बार उनकी जगह मंजू शर्मा को टिकट मिला है। उन्होंने कहा भी है की बोहरा का टिकट कटा नही बल्कि बदला है।

    लोगो के बीच ये बात भी चल रही है की जहा पूरे शहर में सिर्फ मोदी के पोस्टर है जिनमे मंजू शर्मा की फोटो भी नही है वही प्रताप सिंह का आखरी के दिन छोड़ कर प्रचार काम दिखा। पोस्टर बैनर भी भाजपा के मुकाबले बेहद कम दिखे।दोनो उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 19 अप्रैल को ईवीएम में कैद हो जाएगा।

  • संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण और जघन्य अपराधों के खिलाफ जयपुर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

    संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण और जघन्य अपराधों के खिलाफ जयपुर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

    पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण और जघन्य अपराधों के खिलाफ आज जयपुर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर गांधी सर्किल जेएलएन मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण जी बोहरा, विधायक श्री गोपाल जी शर्मा, विधायक श्री बाल मुकुंद आचार्य जी महाराज, जिला अध्यक्ष श्री राघव जी शर्मा, ग्रेटर नगर निगम उप महापौर श्री पुनीत जी कर्णावत सहित पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जनप्रतिनिधि,संगठन पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे ।