Tag: Gaza

  • इजरायल गाज़ा युद्ध को हुआ एक साल। रुकने का कोई नाम नहीं। लेबनान में नया फ्रंट खुला।

    इजरायल गाज़ा युद्ध को हुआ एक साल। रुकने का कोई नाम नहीं। लेबनान में नया फ्रंट खुला।

    एक साल पहले, 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में आतंकवादियों ने इज़राइल के नेतिव हा’सारा और कम से कम दर्जनभर अन्य गांवों पर हमला किया, गांवों में आग लगाई, निवासियों को उनके घरों में मार डाला और कई बंधकों को गाजा ले गए। इज़राइली अधिकारियों के अनुसार इस आतंकवादी हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग विस्थापित हो गए थे। लगभग 250 लोगों को बंधक बनाया गया था।

    इस हमले के बाद सबसे बुरी तरह प्रभावित गांवों के अधिकांश निवासी अब भी अन्यत्र रह रहे हैं, कुछ होटल या सरकार द्वारा वित्तपोषित अस्थायी आवास में। जो कुछ लोग, जैसे कि मिस गिलर, वापिस अपने गांव लौटने का साहस कर चुके हैं, उन्हें युद्ध की कठिन वास्तविकताओं का सामना करना पड़ रहा है और 7 अक्टूबर की उस दर्दनाक घटना की रोज़ाना यादें घेरती हैं।

    7 अक्टूबर को इज़राइल ने इस दिन की पहली वर्षगांठ मनाई, जिसे देश के इतिहास का सबसे घातक दिन माना जाता है। हमास के हमलों ने इज़राइल और गाजा के बीच संघर्ष को भड़का दिया, जो पिछले एक साल से चला आ रहा है और यह अरबों और यहूदियों के बीच एक सदी से चले आ रहे संघर्षों में अब तक का सबसे घातक और लंबा युद्ध बन गया है।यह युद्ध 1949 में इज़राइली राज्य की सीमाओं को निर्धारित करने वाले संघर्ष के बाद से सबसे लंबा है, और अब तक का सबसे घातक साबित हुआ है।

    इस दौरान, 1,500 से अधिक इज़राइली मारे गए, जिनमें से अधिकांश हमास के 7 अक्टूबर के हमले के दौरान मारे गए थे। लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। वहीं, इज़राइल के जवाबी हमले में अब तक 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। यह जवाबी हमला आधुनिक युद्ध इतिहास के सबसे तीव्र बमबारी में से एक था।

    इस युद्ध ने इज़राइल और फिलिस्तीन दोनों के लोगों को गहरे दुःख और पीड़ा में डाल दिया है, जहां एक तरफ इज़राइल अपने नागरिकों की रक्षा के लिए हमास के खिलाफ अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी तरफ गाजा में फिलिस्तीनी नागरिक इस संघर्ष के कारण अत्यधिक विनाश और मौत का सामना कर रहे हैं। वही अब लेबनान में भी नया युद्ध चालू हो गया है और रोज ईरान के साध बड़े युद्ध के शुरू होने का डर है।

  • क्या अमेरिका लगा सकता है इजरायल पर सैन्य प्रतिबंध?

    क्या अमेरिका लगा सकता है इजरायल पर सैन्य प्रतिबंध?

    इजरायल गाज़ा युद्ध के बीच सूत्रों के अनुसार खबर है की संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल के वेस्ट बैंक में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपी एक या एक से अधिक इज़राइली सैन्य बटालियनों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।ऐसा पहली बार होगा की अमरीका इजरायल या उसकी सेना पे कोई प्रतिबंध लगाए। दोनो मित्र देश है। ऐसे प्रतिबंध केवल ईरान, रूस पे भारी विवादों में देखे गए है।

    वही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित इज़राइली नेताओं ने शनिवार को बिडेन प्रशासन द्वारा इस तरह के प्रतिबंध लगाने की संभावना को “बेतुकापन की पराकाष्ठा और नैतिक पतन” कहा, ऐसे समय में जब इज़राइली सेना गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। श्री नेतन्याहू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार इस तरह के किसी भी कदम के खिलाफ “हर तरह से जवाबी कार्रवाई करेगी”।

    एक दिन पहले है अमेरिकी सदन ने इज़राइल के लिए 26 बिलियन डॉलर और गाजा सहित संघर्ष क्षेत्रों में नागरिकों के लिए मानवीय सहायता को मंजूरी दी थी। यदि प्रतिबंध लगाए जाते हैं, तो अमेरिकी कांग्रेस में अभी-अभी स्वीकृत सैन्य सहायता को रोका नहीं जाएगा।

    वही रविवार को, वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों ने शरणार्थी शिविर पर एक इज़राइली सैन्य छापे का विरोध करने के लिए आम हड़ताल की। शनिवार को हुई छापेमारी में कम से कम 10 लोग मारे गए थे।