Tag: Bundi

  • मातृ दिवस विशेष, कविता: मुझे तुम्हारी याद आती है!

    मातृ दिवस विशेष, कविता: मुझे तुम्हारी याद आती है!

    कस्तूरी की गंध सी मां

    माटी की सुगंध सी मां

    सब देवों की पसंद सी मां

    मुझे तुम्हारी याद आती है!

    अंधियारे में दीप सी मां

    भरे मोतियों सीप सी मां

    हर पल मेरे समीप सी मां

    मुझे तुम्हारी याद आती है!

    मन में आशा बोती सी मां

    खुशियां रोज पिरोती सी मां

    कभी नाओझल होती सी मां

    मुझे तुम्हारी याद आती है!

    कोयल की पहली कूक सी मां

    दिल में उठती हूक सी मां

    कभी न करती चूक सी मां

    मुझे तुम्हारी याद आती है!

    भरे पोष में धूप सी मां

    सदैव लगती रूपसी मां

    तपते मरू में कूप सी मां

    मुझे तुम्हारी याद आती है!

    सब ग्रंथों में वेद सी मां

    कड़े परिश्रम स्वेद सी मां

    सब रंग समेटे श्वेत सी मां

    मुझे तुम्हारी याद आती है!

    अंतराष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    : डा. सुलोचना शर्मा, बूंदी

  • परशुराम जन्मोत्सव बूंदी: ब्राह्मण समाजजनों ने 31 यूनिट रक्तदान किया

    परशुराम जन्मोत्सव बूंदी: ब्राह्मण समाजजनों ने 31 यूनिट रक्तदान किया

    यहां सर्व ब्राह्मण महासभा समिति संबद्ध राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के तहत जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें समाज बंधुओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया। वहीं परशुराम वाटिका में गत रात संगीतमयी सुंदरकांड पाठ हुआ। आज भी धार्मिक व सामाजिक सरोकार के कार्य होंगे।

    सीडीईओ महावीर कुमार शर्मा और डीईओ माध्यमिक राजेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। जरूरत के समय मरीजों को ब्लड नहीं मिलता है और मरीज की जान चली जाती है। इस अवसर पे पीआर ज्योतिशंकर शर्मा, जयंती संयोजक हनुमान सहाय शर्मा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि विप्रबंधु तेज गर्मी के बाद भी रक्तदान के लिए परिवार पधारे। चर्मेश शर्मा, गौरव शर्मा और अतिथियों ने भगवान परशुरामजी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर शिविर आरंभ किया।

    ब्लडबैंक परिसर में आयोजित शिविर में सुनील गौतम बॉबी, लोकेश दाधीच, नूतन तिवारी, पीयूष शर्मा, धनंजय शर्मा, मंथन पंचोली, परशुराम चिकित्सा प्रकोष्ठ के राजेन्द्र शर्मा, सुनीत शर्मा, दीपक दाधीच, लोकेश सुखवाल, भैरु प्रकाश शर्मा, नम्रता व्यास, अंकुर शर्मा, विशाल शर्मा, प्रियांशु गौतम, गौरव शर्मा, मोहित जोशी, देवराज, अंकित दाधीच, राजेश शर्मा, नरोत्तम शर्मा, विशाल शर्मा समेत अन्य समाजबंधुओं ने उत्साह से रक्तदान किया। इसमें परशुराम चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम का अहम योगदान रहा। सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा के साथ उनके बेटे प्रियांशु शर्मा ने पहली बार रक्तदान किया।रक्तदाताओं का राजेश चतुर्वेदी,अवधेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा हौसला बढ़ाया।

  • परशुराम जयन्ती को लेकर ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बूंदी की बैठक

    परशुराम जयन्ती को लेकर ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बूंदी की बैठक

    यहां राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला बून्दी की एक विशेष बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा ने की। महासचिव प्रेमलता दाधीच एवम सचिव अरुणा चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली महिलाओं की मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा कर निर्णय लिए गए हैं।

    जिसके तहत 5 मई को महिलाओं की विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल संकुल पर होगा। जिनमें दौड़ 50 एवं 100 मीटर, म्यूजिकल चेयर, हाउजी गेम, वन मिनट गेम, इन एंड आउट गेम, एक मछली पानी में सरप्राइज गेम आदि प्रतियोगिताएं होगी।

    सह संयोजक इंदू शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष साधना श्रृंगी ने बताया कि खेल सामग्री खेल स्थल पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का ड्रेस कोड गुलाबी रंग होगा तथा प्रातः 8 बजे से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो जाएगा। 9 मई को परशुराम वाटिका जैतसागर रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विचित्र वेशभूषा, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं होगी।

    कीर्ति सुखवाल ने बताया कि जो प्रतिभागी इन कार्यक्रमों में भाग लेना चाहता है वह अपना आवेदन कार्यक्रम प्रभारी अनुपमा तिवारी, सुलक्षणा शर्मा को जमा करा सकते है। बैठक में अनीता शर्मा, ममता शर्मा, कुसुम शर्मा, नम्रता व्यास, नैयना शुक्ला, संध्या शर्मा, स्वाति दाधीच, भारती शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, पदमा दाधीच, निशा तिवारी, आदि महिलाएं मौजूद रही। बैठक शगुन होटल में सम्पन्न हुई।