Tag: BJP

  • ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरणा: जयपुर की 200 महिलाओं ने अरुणा गौड़ के साथ थामा भाजपा का दामन

    ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरणा: जयपुर की 200 महिलाओं ने अरुणा गौड़ के साथ थामा भाजपा का दामन

    जयपुर | 23 मई 2025 राजस्थान की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम मोड़ तब आया जब जयपुर की 200 से अधिक ब्राह्मण और सर्व समाज की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस व वर्तमान में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने भावनात्मक भाषण के साथ भाजपा में प्रवेश की घोषणा की।

    इस कार्यक्रम में जयपुर की सांसद मंजू शर्मा और भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहे और सभी महिलाओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

    सभी 200 महिलाएं या तो समाज सेवा का कार्य कर रही है, प्रोफेशनल या जॉब में है या अपने घर गली मोहल्ला से ही आत्मनिर्भर हो किसी न किसी रूप में समाज को आगे बढ़ा रही है।

    कार्यक्रम की शुरुआत में अरुणा गौड़ ने मां भारती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम और पहलगांव आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा:

    “पहलगांव की नृशंस घटना ने हमें भीतर तक झकझोर दिया। जब माननीय मोदी जी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऐलान किया और राष्ट्र को ललकारा, तो हमें लगा कि अब मौन रहना देश के साथ अन्याय होगा। यही वह क्षण था जिसने हमें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।”

    कार्यक्रम में 200 से अधिक महिला शक्ति भाजपा से जुड़ी।

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा:

    “7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों, 11 जहाजों, 3 रडार सिस्टम और 100 आतंकवादियों को समाप्त कर दिया। यह केवल सैन्य नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक मनोबल था।”

    कार्यक्रम में मंच से अरुणा गौड़ ने जिला अध्यक्ष अमित गोयल और सांसद मंजू शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा:

    “इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी की निर्णायक भूमिका रही, और मंच पर आदरणीय मंजू दीदी है, आपका स्नेह, अपनापन, सादगी और प्रेरणा भी हमें दिशा देती रही।”

    सांसद मंजू शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनहितकारी नीतियों से प्रेरित होकर महिलाएं बड़ी संख्या में पार्टी की ओर आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह दल है जहां महिलाओं को केवल सम्मान नहीं, बल्कि निर्णय लेने की जिम्मेदारी और मंच भी दिया जाता है। उन्होंने इस पर भी प्रकाश डाला कि देश के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी ने सैन्य अभियान की जानकारी साझा की, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक साहसिक और ऐतिहासिक कदम है।

    जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल को फरसा भेट करते हुए अरुणा गौड़।

    जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल ने भाजपा में शामिल हो रही सभी महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “नारी शक्ति” को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी में जो बढ़ोतरी हुई है, वह इस सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    अरुणा गौड़ नायला गांव की सरपंच रह चुकी है जहां वर्ष 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आए थे। वे एमएलए और एमपी का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इनको इमरजेंसी के समय जे पी आंदोलन में शामिल होने की वजह से जेल भी जाना पड़ा था और बाद में कॉलेज में ब्लैकलिस्ट का सामना करना पड़ा। श्रीमती गौड़ के माता पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और गोवा मुक्ति आंदोलन में शामिल थे और दोनों ही अध्यापक थे।

    समारोह का समापन “जय हिंद”, “ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद” और “मोदी है तो मुमकिन है” जैसे नारों के साथ हुआ।

  • भाजपा एनडीए सरकार नहीं बनी तो शेयर बाजार 25000 पॉइंट्स तक गिर सकता है: यूबीएस

    भाजपा एनडीए सरकार नहीं बनी तो शेयर बाजार 25000 पॉइंट्स तक गिर सकता है: यूबीएस

    मुख्य ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने हाल ही में एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि यदि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगामी चुनाव में हार जाती है, तो सेंसेक्स 2014 के पूर्व स्तरों पर वापस आ सकता है। इसका मतलब है कि भारतीय शेयर बाजार को एक बड़ा झटका लग सकता है। आइए, देखते हैं कि यूपीए और एनडीए के शासनकाल में सेंसेक्स का प्रदर्शन कैसा रहा है और वर्तमान में सेंसेक्स का स्तर क्या है।

    यूपीए 2 के दौरान सेंसेक्स: यूपीए-2 (2009-2014) के दौरान, सेंसेक्स ने 106% की वृद्धि दर्ज की थी। इस अवधि में भारतीय शेयर बाजार ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, और विदेशी निवेशकों ने भी काफी निवेश किया। यूपीए 2 आने पे सेंसेक्स 17000 पॉइंट्स पे था अगले 5 साल में 24000 पॉइंट्स तक आया।

    एनडीए 2 के दौरान सेंसेक्स: नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए-2 सरकार (2014-वर्तमान) के समय में, सेंसेक्स में 47.4% की वृद्धि हुई है। हालांकि, यह वृद्धि यूपीए-2 की तुलना में कम रही है। इस दौरान नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे कदमों ने अर्थव्यवस्था और बाजार पर प्रभाव डाला पर फिर भी फिलहाल सेंसेक्स 75000 पॉइंट्स के स्तर पे है, यानी 10 साल में 3 गुना बड़ा है।

    वर्तमान सेंसेक्स स्तर: वर्तमान में सेंसेक्स 75,000 अंकों के करीब है। यह स्तर पिछले कुछ वर्षों में हुए सुधार, केंद्र में मजबूत सरकार और भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेशकों की सकारात्मक भावनाओं को दर्शाता है।

    यूबीएस एक प्रमुख वैश्विक बैंकिंग और निवेश कंपनी है। उसकी एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यदि बीजेपी चुनाव हारती है, तो निवेशकों का विश्वास घट सकता है और विदेशी निवेशक अपने पैसे निकाल सकते हैं, जिससे सेंसेक्स में गिरावट आ सकती है। इसका मतलब है कि बाजार 2014 के पूर्व स्तरों पर वापस आ सकता है, जो 20,000 से 25,000 अंकों के बीच था।

    साफ है की राजनेतिक स्थिरता और निवेशकों का विश्वास भारतीय शेयर बाजार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। किसी भी प्रमुख राजनीतिक परिवर्तन का सीधा असर सेंसेक्स और बाजार की समग्र स्थिति पर पड़ सकता है। आने वाले चुनावों का परिणाम और उसके बाद की सरकार की नीतियाँ निश्चित रूप से बाजार की दिशा निर्धारित करेंगी। अगर इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की सरकार बनती है तो भी निवेशक उसमे एक मजबूत और स्थिर सरकार चाहेंगे।

    शेयर मार्केट में सिर्फ निवेशकों और विदेशी कंपनियों का ही नहीं बल्कि पेंशन, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस कंपनियों आदि का भी पैसा लगा होता है।

  • भाजपा में शामिल हुए पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, क्या रही वजह?

    भाजपा में शामिल हुए पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, क्या रही वजह?

    दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसका कारण उन्होंने बताया को वो कांग्रेस पार्टी के आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के खिलाफ है। लवली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपत्तियों के बावजूद आप AAP के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच उसके साथ गठबंधन के खिलाफ अपनी निराशा व्यक्त की।

    उन्होंने यकीन जताया कि भाजपा बहुमत के साथ देश में सरकार बनाएगी और बहुत जल्द भाजपा का झंडा दिल्ली में भी लहराएगा। लवली ने यूनियन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। कई अन्य कांग्रेस नेताओं, जैसे कि दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार चौहान भी भाजपा पार्टी में शामिल हो गए।

    लवली ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भाषण का संदर्भ देते हुए कहा कि जैसे इंदिरा ने कहा था वो पार्टी में एक बाहरी महसूस करती है, उन्हें लगता था कि कांग्रेस पार्टी में उनके लिए जगह नहीं है। लवली ने कहा की उन्हें अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रेरित किया जो दिल्ली और देश के लोगों के लिए लड़ने के लिए उन्हें कहते हैं, जिससे उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

    इससे पहले भी लवली 2017 में कांग्रेस छोड़ की भाजपा में चले गए थे पर फिर वापस कांग्रेस में गए थे।

  • भागीरथ चौधरी के समर्थन में देवरानी जेठानी महिला सम्मेलन आयोजित

    भागीरथ चौधरी के समर्थन में देवरानी जेठानी महिला सम्मेलन आयोजित

    किशनगढ: यहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज किशनगढ़ द्वारा अजमेर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में महेश्वरी पंचायत भवन तेली मोहल्ला में देवरानी जेठानी महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 51 देवरानी-जेठानी भारतीय जनता पार्टी में नई जुड़ी व संकल्प लिया।

    भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना उदबोधन देते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक को अपना परिवार माना है, महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिये हमेशा आगे रहते हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष पारिक ने बताया कि प्रदेश महिला उपाध्यक्ष वनिता जैमन ने मोदी सरकार की मातृ शक्ति की योजनाओं से अवगत करवाया महिलाओ ने संकल्प लेकर आहवान किया कि अबकी बार 400 पार करके रहेगी, फिर एक बार मोदी सरकार लाकर रहेगी। जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने हर बूथ पर 10 महिलाओं को जोड़कर मोदी जी के महिला सम्मेलन समर्थन में कार्य करने का आह्वान किया, मोदी जी द्वारा 500 सालो के बाद अराध्य श्री राम का मंदिर बनाकर सनातन धर्म का स्वाभिमान जागृत किया है इसलिये भाजपा को चुनेंगे।

    जिला उपाध्यक्ष मृदुला व्यास ने गीत के माध्यम से अवगत करवाया कि जो वंदे मातरम गाएगा उसी को वोट दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सीमा अखावत जी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री, महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक ने मातृशक्ति से अपील की व समझाया कि, लोकतंत्र पर्व पर हमें पहले मतदान करना है, फिर जलपान करना है। जिला प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने देवरानी-जेठानी महिला सम्मेलन में अपनी भूमिका अदा करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एंव महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जिला मंत्री सरिता शेखावत, सावित्री शर्मा, रेनू, आभा, मदनगंज मंडल महामंत्री शतविभा पाराशर, किशनगढ़ मंडल सविता गुप्ता शिमला कुमावत, मंत्री व पार्षद तरुण जैन, मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी, सदस्य सरिता शर्मा,पार्षद निधि पहाड़िया, मंजू जोधा, माया जैन, दर्शिका, उषा, ममता शर्मा, अंजली, तमन्ना, संजना लक्ष्मी देवी, ममता शर्मा, भारती कुमावत, देविका, कृष्णा, ममता, रेनू, दसवंत, मोनिका, दुर्गा, विमला, मीरा सैनी, कमला, संतोष खंडेलवाल, सपना, माया, सूरज, फूल कंवर, शांति रावणा राजपूत, प्रेम रावत, सरिता, मंजू देवी, कमला देवी, सीमा वार्षणये, गुड्डी सक्सेना, अंतिमा, विजयलक्ष्मी, मनीषा, हीरा देवी आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही व शतविभा पाराशर ने मंच संचालन किया व धन्यवाद सविता गुप्ता ने दिया।

    कार्यक्रम के प्रारम्भ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित किया व अतिथियों का स्वागत 51 किलो की माला से किया गया।

  • भाजपा का संकल्प पत्र जारी। सीएम भजनलाल बोले ‘पीएम मोदी केवल वादे नहीं करते’

    भाजपा का संकल्प पत्र जारी। सीएम भजनलाल बोले ‘पीएम मोदी केवल वादे नहीं करते’

    भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी घोषणा पत्र  ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया गया है। महिलाओं, गरीबों और युवाओं के उत्थान पर केंद्रित भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी की गांरटी करार देते हुए राजस्थान सीएम ने कहा कि घोषणा पत्र में किसान, नौजवान और महिलाओं समेत सभी वर्गों पर फोकस किया गया है,10 वर्षों में किए गए काम को आने वाले 5 साल में आगे बढ़ाया जाएगा।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का घोषणा पत्र ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी भी है। भाजपा के संकल्प पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी केवल वादे नहीं करते बल्कि उसे निभाते भी है।