Tag: Bengaluru

  • बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के दो आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के दो आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

    NIA ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब हैं। NIA के मुताबिक, 2 मार्च को शाजिब ने कैफे में IED रखा था, जबकि ताहा ने इसका पूरा प्लान तैयार किया था।

    मुसाविर हुसैन शाजिब मुख्य आरोपी और अब्दुल मतीन ताहा सह-आरोपी है। मुसाविर ही कैफे में विस्फोटक लेकर गया था। दोनों ही शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं। NIA ने दोनों की तलाश में कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 29 मार्च से दोनों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

    NIA का कहना है कि साई का कैफे ब्लास्ट के आरोपियों से कनेक्शन है। 9 मार्च को NIA ने आरोपी की तस्वीर जारी की थी। शाजिब और ताहा दोनों ही ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था।

    NIA ने मुख्य आरोपी की पहचान आसपास के एक हजार से अधिक CCTV कैमरों की जांच करके की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, ताहा हमेशा टोपी पहनता था, जो उसने चेन्नई में रहने के दौरान खरीदी थी। संदिग्ध हमलावर शाजिब को विस्फोट के दिन वही टोपी पहने देखा गया था। जांच में पाया गया कि इस टोपी के सिर्फ 400 पीस ही बेचे गए थे।