Tag: Aruna Gaur

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिसंबर 2024 में होगा ब्राह्मण एवं सर्व समाज का सामूहिक विवाह आयोजन

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिसंबर 2024 में होगा ब्राह्मण एवं सर्व समाज का सामूहिक विवाह आयोजन

    जयपुर, राजस्थान: राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ द्वारा दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्याधर नगर, सेक्टर 4 के परशुराम भवन में संपन्न होगा, जिसमें ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व समाज के युवक-युवतियों के विवाह कराए जाएंगे।इस योजना के तहत सरकार की ओर से विवाह उपरांत सर्व समाज की प्रत्येक वधु के खाते में ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे नवविवाहित जोड़े को शादी के बाद की आर्थिक जिम्मेदारियों में मदद मिलेगी।

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना राज्य सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से सरकार आर्थिक रूप से कमजोर या मिल जुल कर एक समोहिक उत्सव के तहत परिवारों को विवाह आयोजन में सहायता प्रदान करती है। योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विषमता को कम करना और गरीब परिवारों को शादी जैसे महंगे आयोजन में आर्थिक सहारा देना है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार द्वारा शादी के लिए आर्थिक मदद के अलावा, विवाह समारोह के आयोजन का खर्च भी उठाया जाता है। विवाह के दौरान आवश्यक वस्त्र और अन्य सामग्री भी दी जाती है, जिससे परिवारों पर बेहद कम आर्थिक भार पड़े।

    रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया: इच्छुक युवक-युवतियां इस सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी संपूर्ण जानकारी मोबाइल नंबर 9983350414 पर साझा करनी होगी। यह जानकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ द्वारा दी गई है।

    समारोह में भाग लेने के लिए पात्रता: आवेदक राजस्थान का निवासी होना चाहिए।विवाह योग्य युवक-युवतियों की उम्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। कम आय वर्ग के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। सर्व समाज के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित है और इसका उद्देश्य सभी समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

    रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल:

    99833- 50414 पर सुबह 10 से श्याम 7 बजे तक संपर्क करे।

  • आर.ए.एस. प्रीति शर्मा लहरिया उत्सव में आएंगी

    आर.ए.एस. प्रीति शर्मा लहरिया उत्सव में आएंगी

    जयपुर। आज शाम आर.ए.एस. श्रीमती प्रीति शर्मा को उनके वैशाली नगर आवास पहुंच कर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़, महानगर अध्यक्ष स्वप्ना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, वार्ड अध्यक्ष गुड्डी शर्मा ने भेंट कर उन्हें महिला प्रकोष्ठ के 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया।

    प्रीति शर्मा जी पुलिस मुख्यालय लालकोठी में वित्तीय सलाहकार हैं और समाजसेवा के कार्यों में काफी रुचि लेती हैं। आप बाबा रामदेव के योग कार्यक्रमों से भी जुड़ी हुई हैं।प्रदेश महिला अध्यक्ष गौड ने उन्हें निमंत्रण पत्र पेश कर परशुराम जी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

  • लहरिया उत्सव में आएंगी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा

    लहरिया उत्सव में आएंगी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा

    जयपुर: आज शाम यहां महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती ममता शर्मा जी से राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़, प्रदेश मंत्री गुंजन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा , मंत्री कमलेश शर्मा ने उनके जयपुर स्थित निवास पर भेंट कर उन्हें महिला प्रकोष्ठ के 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया।

    प्रदेश महिला अध्यक्ष गौड ने उन्हें निमंत्रण पत्र पेश कर परशुराम जी का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। ममता शर्मा जी ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दी है।

  • लहरिया उत्सव में आएंगी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सीमा जोशी

    लहरिया उत्सव में आएंगी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सीमा जोशी

    नई दिल्ली: यहां सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट की एडवोकेट श्रीमती सीमा जोशी को राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

    सीमा जोशी राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 कमिटी (PoSH Act) एवं नई दिल्ली जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 कमिटी (PoSH Act) की सदस्य हैं और अजमेर की बहु हैं।

  • लहरिया उत्सव में आने के लिए सांसद मंजू शर्मा को दिया निमंत्रण

    लहरिया उत्सव में आने के लिए सांसद मंजू शर्मा को दिया निमंत्रण

    जयपुर। आज प्रातः यहां जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा से भेंट कर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला अध्यक्ष अरुणा गौड ने उन्हें 4 अगस्त को परशुराम भवन जयपुर में आयोजित लहरिया उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए आमंत्रित किया।

    कार्यक्रम संयोजक गौड ने बताया कि इस लहरिया उत्सव में जयपुर के विभिन्न वार्डों से ब्राह्मण महिलाएं 35 के लगभग एकल और समूह नृत्य कर सतरंगी छटा बिखरेंगी और समाज में एकता का संदेश देंगी।

    कार्यक्रम में लगभग 500 महिलाओं भाग लेंगी। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो, गिफ्ट्स, और परशुराम जी के दुपट्टे ओढ़ाए जाएंगे।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: 4 अगस्त को होगा लहरिया उत्सव, तैयारी कमेटी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: 4 अगस्त को होगा लहरिया उत्सव, तैयारी कमेटी गठित

    जयपुर। आज दोपहर यहां परशुराम भवन, विद्याधर नगर, सेक्टर 4 जयपुर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रकोष्ठ की ओर से 4 अगस्त 024 को जयपुर में आयोजित होने वाले “लहरिया उत्सव” की रूपरेखा पर विचार किया गया।

    बैठक में जयपुर महानगर की नवगठित महिला कार्यकारिणी और 70 वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चंद शर्मा ने नव नियुक्त वार्ड अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और वेदांता स्कूल प्रिंसिपल डा. योगिता जोशी ने इन्हें परशुराम जी के दुपट्टे ओढ़ा कर सम्मानित किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड के संयोजकत्व में एक तैयारी कमेटी का गठन किया गया।

    जिसमें गीता शर्मा एडवोकेट, बबिता गौड़, स्वप्ना शर्मा, संतोष शर्मा, डा प्रतीक्षा शर्मा, कमलेश शर्मा, अनीता तिवारी सिखवाल, सरला शर्मा, संगीता पारीक, गुड्डी शर्मा, मिथलेश शर्मा, शशिकांता दीक्षित, मंजुला गौड, राजबाला शर्मा, हेमलता शर्मा, रमा दाधीच, संतोष मिश्रा, मनोरमा शर्मा, अनीता शर्मा, गुंजन शर्मा, आदि को शामिल किया गया है।

    कार्यक्रम संयोजक अरुणा गौड ने बताया है कि 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में जयपुर से सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा, श्रीमती राखी गौतम कांग्रेस महिला अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट सीमा जोशी, आरएएस श्रीमती प्रीति शर्मा और अन्य गणमान्य ब्राह्मण महिलाओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। गौड़ ने बताया कि आज गठित तैयारी कमेटी लहरिया उत्सव में आमंत्रित जयपुर की 500 ब्राह्मण महिलाओं के स्वागत, भोजन, नृत्य प्रस्तुतियों, मोमेंटो और गिफ्ट आदि की व्यवस्था करेगी। आज के स्वल्पाहार की व्यवस्था कनक पारीक और संतोष शर्मा द्वारा की गई.

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की तरफ से  मानसरोवर में वृक्षा रोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की तरफ से मानसरोवर में वृक्षा रोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

    जयपुर। आज प्रातः यहां मानसरोवर वार्ड 74 के सेंट्रल पार्क में राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से वृक्षा रोपण एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें में स्थानीय संस्था कृष्णा सरोवर वेलफेयर सोसाइटी ने पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड, श्री मदन सिंह माकड़ी अध्यक्ष सोसाइटी, पार्षद श्री सुनील सिंहगानिया और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राधेश्याम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए और प्रत्येक परिवार से एक पौधा गोद लेकर उसे बड़ा करने की अपील की।

    कार्यक्रम में मुख्य भूमिका सी ए श्री सुशील शर्मा सचिव सोसाइटी ने निभाई। सुशील जी की तरफ से सभी आगंतुक महिला पुरुषों को ठंडी छाछ राबड़ी, स्वल्पाहार और परशुराम जी के दुपट्टे ओढ़ा कर स्वागत किया गया। उक्त जानकारी महिला प्रकोष्ठ की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने दी है।

    कार्यक्रम में श्री एन के मिश्रा, श्री सुंदर सिंह, श्री निखिल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की वार्ड अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती संतोष मिश्रा, श्रीमती अनीता शर्मा सहित क्षेत्र के लभाग 150 महिला, पुरुष, युवक युवतियां और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे और छाछ राबड़ी का आनंद लेकर वृक्षा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 95 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 95 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड नंबर 95 की कार्यकारिणी घोषित की है।

    जिसमें वार्ड अध्यक्ष अनंता तिवारी, उपाध्यक्ष आशा पाठक, महामंत्री राधा पाराशर, सांस्कृतिक मंत्री अनीता शर्मा, संगठन मंत्री अर्चना शर्मा, प्रचार मंत्री रेणुका शर्मा और कल्पना शर्मा को मनोनीत किया गया है।

  • जयपुर से सांसद बनीं मंजू शर्मा और चित्तौड़गढ़ से तीसरी बार विजई सी पी जोशी को राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने दी बधाई

    जयपुर से सांसद बनीं मंजू शर्मा और चित्तौड़गढ़ से तीसरी बार विजई सी पी जोशी को राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने दी बधाई

    जयपुर, 5 जून 2024: जयपुर से भाजपा की उम्मीदवार मंजू शर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 47 साल बाद जयपुर से किसी महिला सांसद का चुनाव जीतना एक महत्वपूर्ण घटना है। इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड ने मंजू शर्मा को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    चित्तौड़गढ़ से तीसरी बार सांसद चुने गए ब्राह्मण नेता सी पी जोशी को भी अरुणा गौड ने हार्दिक शुभकामनाएं दी

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: वार्ड 74 की महिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: वार्ड 74 की महिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

    जयपुर। आज यहां मानसरोवर कृष्ण सरोवर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 74 की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष श्रीमती सपना शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, महामंत्री संतोष मिश्रा, अनुराधा दीक्षित सांस्कृतिक मंत्री, अनीता शर्मा संगठन मंत्री, सुषमा शर्मा और दीपिका शर्मा प्रचार मंत्री तथा अन्य महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में महानगर की महिला जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी आगंतुकों को तिलक, माल्यार्पण, दुपट्टे और परशुराम जी के चित्र भेट कर भावभीना स्वागत किया।

    बैठक में अपने विचार प्रकट करते हुए ब्राह्मण बहिनों ने ब्राह्मण समाज में प्रचलित दहेज प्रथा के चलते अनेक युवक युवतियों के विवाह नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। वार्ड कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि वे अपने वार्ड की ब्राह्मण महिलाओं को संगठित कर समाज की कुरीतियों को दूर करने और गरीब महिलाओं युवतियों की यथा संभव सहयोग करेंगी। बैठक में यहां के श्री कंठ महादेव मंदिर के पुजारी श्री विष्णु कुमार शर्मा को कोई भी सरकारी तनख्वाह आदि नहीं मिलने पर भी चिंता व्यक्त की और सहयोग करवाने का निर्णय लिया।

    बैठक की आयोजक महानगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि आज प्रात श्री कंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में तपती धूप भीषण गर्मी का खयाल रखते हुए आने वाले भक्त जनों के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ वार्ड न 74 की महिला पदाधिकारियों द्वारा ग्रीन नेट भी लगवाया गया। बैठक के पश्चात बहिनों ने सह भोज का आनंद लिया।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सप्रेम भेंट

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सप्रेम भेंट

    जयपुर। आज यहां श्रीमती संतोष पारीक प्रदेश संगठन मंत्री व योगा ट्रेनर, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा, श्रीमती सुमन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनगंज एवं श्रीमती मंजू शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अजमेर जिला उपाध्यक्ष ने प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड से उनके निवास स्थान पर सप्रेम भेंट की और किशनगढ़ आने का निमंत्रण दिया।

    इस अवसर पर किशनगढ़ महिला अध्यक्ष ने राधा श्याम की माला और दुपट्टा ओढ़ाया, मंजू शर्मा ने रामदरबार का चित्र भेंट किया और संतोष पारीक ने सुनहरी ओढ़नी और स्व निर्मित सौंदर्य प्रोडक्ट्स भेंट किए।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर महिला कार्यकारणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर महिला कार्यकारणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित: सपना शर्मा अध्यक्ष, संतोष उपाध्यक्ष और डॉ. प्रतीक्षा महामंत्री नियुक्त।

    जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें अध्यक्ष: सपना शर्मा, उपाध्यक्ष: संतोष शर्मा, वंदना शर्मा, शोभारानी जोशी, विजयलक्ष्मी शर्मा महामंत्री: डॉ. प्रतीक्षा शर्मा, डॉ. रोहिणी शर्मा, डॉ. मेघा शर्मा, अंबिका जोशी मंत्री: अर्चना शर्मा, कमलेश शर्मा, कविता शर्मा, एडवोकेट भावना शर्मा संगठन मंत्री: संगीता पारीक, अंजना शर्मा प्रचारमंत्री: मीना शर्मा, आशा शर्मा, संतोष मिश्रा सांस्कृतिक मंत्री: कृष्ण शर्मा, ममता जोशी सदस्य कार्यकारिणी: कृष्णा शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि व्यास, रेखा शर्मा, आशा भारद्वाज, साक्षी व्यास, अन्नू पारीक, प्रेमदेवी पूर्व पार्षद, अनुराधा दीक्षित, सुषमा शर्मा।

    वार्ड अध्यक्षों की सूची: मिथलेश शर्मा वार्ड 13, रेशमा शर्मा वार्ड 14, नम्रता गौतम वार्ड 15, अनीता तिवारी वार्ड 17, पूजा शर्मा वार्ड 22, निशा शर्मा वार्ड 24, मीनाक्षी मिश्रा वार्ड 28, कनक पारीक वार्ड 35, रमा दाधीच वार्ड 36, ममता शर्मा वार्ड 94, रश्मि शर्मा वार्ड 94, रोहिणी शर्मा वार्ड 55, ऐडवोकेट प्रियदर्शनी शर्मा वार्ड 54, वर्षा गौड़ वार्ड 18, श्वेता शर्मा वार्ड 39, शशिकांता दीक्षित वार्ड 106, भावना जोशी वार्ड 108, अंकिता जोशी वार्ड 142, शशि शर्मा वार्ड 73, मनोरमा शर्मा वार्ड 74, ज्योति पारीक वार्ड 49, विजयलक्ष्मी शर्मा वार्ड 65, शोभना गौड़ वार्ड 42, ज्योति आमेटा शर्मा वार्ड 67, दीपिका पाठक वार्ड 100, सोनिया शर्मा वार्ड 137, सीमा शर्मा वार्ड 41, अंजना शर्मा वार्ड 89, ब्रजेश शर्मा वार्ड 72, ऋतु शर्मा वार्ड 72, जयश्री शर्मा, ममता शर्मा वार्ड 95।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा की 40 जिला इकाइयों में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा की 40 जिला इकाइयों में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया

    यद्यपि राजस्थान में तीव्र गर्मी और हीट वेव चल रही है फिर भी राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा के निर्देश पर महासभा की 40 जिला इकाइयों में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। प्रदेश के हजारों हजारों ब्राह्मण बंधुओं बहिनों ने प्रदेश में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव शानदार और जानदार तरीके से आयोजन किया।

    परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रमों की पूर्णता कल शाम विद्याधर नगर जयपुर में परशुराम सर्कल पर महा आरती के साथ सम्पन्न हो गई। महा आरती में विधायक प्रशांत शर्मा, अनिल शर्मा, जयपुर लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा, आदि कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

    महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा और कार्यवाहक अध्यक्ष दीक्षांत शर्मा, प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा और महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने महासभा के सभी जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और विशेषकर महिला शक्ति को अपना बड़ा संख्याबल और एकजुटता दिखाने के लिए बधाई दी हैं।

    उक्त जानकारी देते हुए महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश शर्मा ने बताया कि कल शाम महासभा गेट पर परशुराम जी की वंदना और दिवंगत पुरोधा स्व. पंडित भंवरलाल शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ एक विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमे हाथी, घोड़े, पालकी के साथ बैंड की धुन पर महिलाये नृत्य करती हुई चल रही थी और पूरी हाथ में ध्वज लिए परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

    खासकर महिला प्रकोष्ठ की बहिनों की उपस्थिति जयपुर सहित सभी जिलों में दमदार रही। आज ही के दिन सुबह परशुराम परसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

  • भगवान परशुराम की जयंती पूरे राज्य में धूमधाम से मनायेगी राजस्थान ब्राह्मण महासभा

    भगवान परशुराम की जयंती पूरे राज्य में धूमधाम से मनायेगी राजस्थान ब्राह्मण महासभा

    आज शाम यहां भगवान परशुराम भवन, सेक्टर 4 में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दीक्षांत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह बैठक परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में धूमधाम से आयोजित करवाने के लिए बुलाई गई थी।

    बैठक परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भवन में एक ब्लड डोनेशन और हेल्थ चेक अप का कार्यक्रम रखने पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा, श्री ललित मिश्रा, श्री राहुल शर्मा, श्री ओमप्रकाश चोटिया, श्री मनोज दीक्षित, श्री अरुण शर्मा, श्री एस के शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़, युवानेता श्री मनमोहन शर्मा, श्री आशीष भारद्वाज, श्री पंकज शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

    बैठक का प्रारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र और स्व. पुरोधा भंवरलाल शर्मा जी के चित्र पर नमन कर प्रारंभ किया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों से प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी को अवगत करवाकर और उनकी सलाहनुसार प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर अवगत करवायेंगे।