Category: समाज Society

  • अनेकता में एकता से कही ज्यादा बड़ा है भारत का विचार और उसकी आत्मा

    अनेकता में एकता से कही ज्यादा बड़ा है भारत का विचार और उसकी आत्मा

    “कोउ नृप होई, हमहि का हानी”, यह भाव तुलसी के रामराज्य का है। शासन कोई भी हो, जब तक संस्कृति जीवित है, समाज अखंड है।

    भारत की आत्मा कभी ‘एक-समानता’ नहीं मांगती, वह ‘एकता’ मांगती है।
    यहाँ काशी भी है, कन्याकुमारी भी। गुरु नानक का शब्द भी गूंजता है, और कबीर की उलटबांसी भी। राम भी पूज्य हैं, और रहमान भी सम्माननीय। यही भारत है, जहाँ भिन्नता में भी आत्मिक एकता की डोर छिपी होती है।

    विविधता का अर्थ अलगाव नहीं

    कई लोग सोचते हैं कि एकता तभी संभव है जब सब एक जैसे बन जाएं, एक भाषा बोलें, एक सोच रखें, एक रंग-रूप रखें।
    पर भारतीय दर्शन कहता है:
    “To be different is not to be separate.”

    मतलब, भिन्न होना, अलग होना नहीं है। यही तो भारत का दर्शन है, “वसुधैव कुटुम्बकम्”, जहाँ हर व्यक्ति, हर परंपरा, हर विचारधारा को अपनी जगह मिलती है।

    जैसे:

    • बांसुरी और मृदंग की ध्वनि अलग है, पर राग एक ही गूंजता है।
    • रंग बिरंगे फूल जब एक माला में गूंथे जाएं, तो वह माला सुंदर बनती है।
      ऐसे ही, भारत तब सुंदर लगता है जब उसमें हर भाषा, हर परंपरा, हर पंथ का स्थान हो।

    संघ का दृष्टिकोण:

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा भी यहीं कहती है: “हिंदू कोई संकीर्ण धर्म नहीं, एक जीवन-पद्धति है।” यह जीवन-पद्धति विविधता को समाहित करती है। संघ जब ‘हिंदुत्व’ कहता है, तो वह इसी संस्कृति की बात करता है, जहाँ राष्ट्र सर्वोपरि है, और समाज स्व-प्रेरणा से एकसूत्र में बंधा हो।

    एकता का मार्ग संस्कार से जाता है, बल से नहीं

    कभी-कभी किसी विषय पर अनुशासन की आवश्यकता होती है। पर उसका उपाय बल (force) नहीं, बल्कि प्रबोधन होता है, समझाना, संस्कार देना, शिक्षित करना।

    “संस्कार से उन्नति करो”, यही संघ का भी मूल मंत्र रहा है। शाखाओं में यही सिखाया जाता है कि समाज जब जागरूक होगा, संस्कारित होगा, तभी वह सशक्त और एकजुट होगा।

    संविधान और एकात्मता

    हमारे संविधान की प्रस्तावना में “राष्ट्रीय एकता” का सूत्र दिया गया है। यह केवल कानूनी वाक्य नहीं, यह भारतीय सभ्यता का निचोड़ है।

    अंत में

    “हिन्दुत्व ही राष्ट्रीय एकात्मता है”, यह पंक्ति संकीर्ण नहीं है, यह समावेशी है। यह राम, कृष्ण, नानक, गांधी और अंबेडकर को एक ही सूत्र में पिरोती है। यह संघ के स्वयंसेवक से लेकर संत रविदास तक, सबको एक ही भारतमाता के चरणों में लाकर खड़ा करती है।

    भारत एक विचार है, और उस विचार में हर स्वर है, हर रंग है, हर विश्वास है। यही एकता है, यही हमारी असली शक्ति है।

  • परशुराम जयंती पर देवनानी का संदेश: सत्य और न्याय के पथ पर चलने की प्रेरणा लें

    परशुराम जयंती पर देवनानी का संदेश: सत्य और न्याय के पथ पर चलने की प्रेरणा लें

    जयपुर, 28 अप्रैल 2025। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जयपुर के परशुराम सर्किल पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन को सत्य, धर्म और न्याय का प्रतीक बताया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में नैतिकता व शांति की स्थापना की अपील की।

    श्री देवनानी ने कहा, “भगवान परशुराम ने अपने साहस और कर्तव्यपरायणता से समाज में व्याप्त अनीति का विरोध करते हुए धर्म की रक्षा की। उनका जीवन आज भी हमें यह सिखाता है कि जब अन्याय और अत्याचार फैलता है, तब उसे समाप्त करने के लिए हमें अपने दायित्वों का दृढ़ता से पालन करना चाहिए।”

    उन्होंने आगे कहा कि भगवान परशुराम न केवल एक महान योद्धा थे बल्कि एक गहरे विचारक भी थे जिन्होंने अपने पराक्रम का उपयोग समाज में व्याप्त संकटों से निपटने में किया। आज जब समाज में अनेक चुनौतियाँ हैं, तो हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समानता, शांति और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

    कार्यक्रम में श्री देवनानी ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि परशुराम जयंती को केवल एक पर्व के रूप में नहीं, बल्कि एक संकल्प दिवस के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें समाज में भलाई के कार्यों को बढ़ावा देने, हर स्तर पर न्याय और समानता की स्थापना तथा सभी वर्गों के बीच भाईचारे को सशक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए।

    विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श आज भी हर वर्ग के लिए प्रासंगिक हैं और उनके सिद्धांत हमें यह समझाते हैं कि केवल अधिकार नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों की समझ भी समाज निर्माण के लिए आवश्यक है।

    अंत में श्री देवनानी ने सभी को भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।

  • आर.ए.एस. प्रीति शर्मा लहरिया उत्सव में आएंगी

    आर.ए.एस. प्रीति शर्मा लहरिया उत्सव में आएंगी

    जयपुर। आज शाम आर.ए.एस. श्रीमती प्रीति शर्मा को उनके वैशाली नगर आवास पहुंच कर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़, महानगर अध्यक्ष स्वप्ना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, वार्ड अध्यक्ष गुड्डी शर्मा ने भेंट कर उन्हें महिला प्रकोष्ठ के 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया।

    प्रीति शर्मा जी पुलिस मुख्यालय लालकोठी में वित्तीय सलाहकार हैं और समाजसेवा के कार्यों में काफी रुचि लेती हैं। आप बाबा रामदेव के योग कार्यक्रमों से भी जुड़ी हुई हैं।प्रदेश महिला अध्यक्ष गौड ने उन्हें निमंत्रण पत्र पेश कर परशुराम जी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

  • लहरिया उत्सव में आएंगी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा

    लहरिया उत्सव में आएंगी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा

    जयपुर: आज शाम यहां महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती ममता शर्मा जी से राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़, प्रदेश मंत्री गुंजन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा , मंत्री कमलेश शर्मा ने उनके जयपुर स्थित निवास पर भेंट कर उन्हें महिला प्रकोष्ठ के 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया।

    प्रदेश महिला अध्यक्ष गौड ने उन्हें निमंत्रण पत्र पेश कर परशुराम जी का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। ममता शर्मा जी ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दी है।

  • लहरिया उत्सव में आएंगी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सीमा जोशी

    लहरिया उत्सव में आएंगी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सीमा जोशी

    नई दिल्ली: यहां सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट की एडवोकेट श्रीमती सीमा जोशी को राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

    सीमा जोशी राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 कमिटी (PoSH Act) एवं नई दिल्ली जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 कमिटी (PoSH Act) की सदस्य हैं और अजमेर की बहु हैं।

  • श्यामलता शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा वार्ड 5 की महिला अध्यक्ष मनोनीत

    श्यामलता शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा वार्ड 5 की महिला अध्यक्ष मनोनीत

    जयपुर 11 जुलाई: आज यहां ज़ेकेजे ज्वेलर्स में वरिष्ठ कर्मचारी श्रीमती श्यामलता शर्मा को प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर वार्ड 5 का अध्यक्ष मनोनीत किया।

    प्रदेश अध्यक्ष ने शोरूम पर जाकर श्यामलता शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया और परशुराम जी का दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। श्यामलता शर्मा सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं। इस अवसर पर महानगर की संगठन मंत्री संगीता पारीक भी उपस्थित थीं।

  • लहरिया उत्सव में आने के लिए सांसद मंजू शर्मा को दिया निमंत्रण

    लहरिया उत्सव में आने के लिए सांसद मंजू शर्मा को दिया निमंत्रण

    जयपुर। आज प्रातः यहां जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा से भेंट कर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला अध्यक्ष अरुणा गौड ने उन्हें 4 अगस्त को परशुराम भवन जयपुर में आयोजित लहरिया उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए आमंत्रित किया।

    कार्यक्रम संयोजक गौड ने बताया कि इस लहरिया उत्सव में जयपुर के विभिन्न वार्डों से ब्राह्मण महिलाएं 35 के लगभग एकल और समूह नृत्य कर सतरंगी छटा बिखरेंगी और समाज में एकता का संदेश देंगी।

    कार्यक्रम में लगभग 500 महिलाओं भाग लेंगी। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो, गिफ्ट्स, और परशुराम जी के दुपट्टे ओढ़ाए जाएंगे।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: 4 अगस्त को होगा लहरिया उत्सव, तैयारी कमेटी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: 4 अगस्त को होगा लहरिया उत्सव, तैयारी कमेटी गठित

    जयपुर। आज दोपहर यहां परशुराम भवन, विद्याधर नगर, सेक्टर 4 जयपुर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रकोष्ठ की ओर से 4 अगस्त 024 को जयपुर में आयोजित होने वाले “लहरिया उत्सव” की रूपरेखा पर विचार किया गया।

    बैठक में जयपुर महानगर की नवगठित महिला कार्यकारिणी और 70 वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चंद शर्मा ने नव नियुक्त वार्ड अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और वेदांता स्कूल प्रिंसिपल डा. योगिता जोशी ने इन्हें परशुराम जी के दुपट्टे ओढ़ा कर सम्मानित किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड के संयोजकत्व में एक तैयारी कमेटी का गठन किया गया।

    जिसमें गीता शर्मा एडवोकेट, बबिता गौड़, स्वप्ना शर्मा, संतोष शर्मा, डा प्रतीक्षा शर्मा, कमलेश शर्मा, अनीता तिवारी सिखवाल, सरला शर्मा, संगीता पारीक, गुड्डी शर्मा, मिथलेश शर्मा, शशिकांता दीक्षित, मंजुला गौड, राजबाला शर्मा, हेमलता शर्मा, रमा दाधीच, संतोष मिश्रा, मनोरमा शर्मा, अनीता शर्मा, गुंजन शर्मा, आदि को शामिल किया गया है।

    कार्यक्रम संयोजक अरुणा गौड ने बताया है कि 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में जयपुर से सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा, श्रीमती राखी गौतम कांग्रेस महिला अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट सीमा जोशी, आरएएस श्रीमती प्रीति शर्मा और अन्य गणमान्य ब्राह्मण महिलाओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। गौड़ ने बताया कि आज गठित तैयारी कमेटी लहरिया उत्सव में आमंत्रित जयपुर की 500 ब्राह्मण महिलाओं के स्वागत, भोजन, नृत्य प्रस्तुतियों, मोमेंटो और गिफ्ट आदि की व्यवस्था करेगी। आज के स्वल्पाहार की व्यवस्था कनक पारीक और संतोष शर्मा द्वारा की गई.

  • ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ वार्ड 128 की मीटिंग सम्पन्न

    ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ वार्ड 128 की मीटिंग सम्पन्न

    जयपुर। आज दोपहर यहां महानगर जयपुर के वार्ड 128 की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक हुई।

    बैठक में वार्ड अध्यक्ष श्रीमती कविता शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री अनिता शर्मा और नीलिमा शर्मा, कृष्णा वाजपेई, कल्पना शर्मा, संतोष शर्मा, अल्पना शर्मा, और कल्पना शर्मा ने राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने ब्राह्मण बहिनों को 4 अगस्त के लहरिया उत्सव में आने का न्यौता दिया।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की तरफ से  मानसरोवर में वृक्षा रोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की तरफ से मानसरोवर में वृक्षा रोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

    जयपुर। आज प्रातः यहां मानसरोवर वार्ड 74 के सेंट्रल पार्क में राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से वृक्षा रोपण एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें में स्थानीय संस्था कृष्णा सरोवर वेलफेयर सोसाइटी ने पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड, श्री मदन सिंह माकड़ी अध्यक्ष सोसाइटी, पार्षद श्री सुनील सिंहगानिया और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राधेश्याम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए और प्रत्येक परिवार से एक पौधा गोद लेकर उसे बड़ा करने की अपील की।

    कार्यक्रम में मुख्य भूमिका सी ए श्री सुशील शर्मा सचिव सोसाइटी ने निभाई। सुशील जी की तरफ से सभी आगंतुक महिला पुरुषों को ठंडी छाछ राबड़ी, स्वल्पाहार और परशुराम जी के दुपट्टे ओढ़ा कर स्वागत किया गया। उक्त जानकारी महिला प्रकोष्ठ की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने दी है।

    कार्यक्रम में श्री एन के मिश्रा, श्री सुंदर सिंह, श्री निखिल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की वार्ड अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती संतोष मिश्रा, श्रीमती अनीता शर्मा सहित क्षेत्र के लभाग 150 महिला, पुरुष, युवक युवतियां और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे और छाछ राबड़ी का आनंद लेकर वृक्षा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जयपुर महानगर 106 और 107 की वार्ड कार्यकारिणी बनी

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जयपुर महानगर 106 और 107 की वार्ड कार्यकारिणी बनी

    आज सायंकाल यहां सिद्धार्थ नगर, बगरू विधानसभा में वार्ड 106 और 107 की ब्राह्मण महिलाओं की एक मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड ने दोनों वार्डों की संयुक्त कार्यकारिणी का गठन किया.

    नवनियुक्त कार्यकारिणी

    जिसमें अध्यक्ष शशिकांता दीक्षित, उपाध्यक्ष डॉ लीला तिवारी और उषा शर्मा, महामंत्री सीमा शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री ज्योति शर्मा, संगठन मंत्री कांता शर्मा, प्रचार मंत्री रेनू बाजपेई, विमला शर्मा और सुशीला शर्मा को मनोनीत किया गया।

    इनकी अनुशंसा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव समाज सेविका गुंजन शर्मा ने की।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जयपुर महानगर वार्ड 90 की कार्यकारिणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जयपुर महानगर वार्ड 90 की कार्यकारिणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड ने वार्ड 90 की कार्यकारिणी घोषित की है। वार्ड अध्यक्ष मंजू शर्मा, उपाध्यक्ष अंजू व्यास, महामंत्री स्नेहलता शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री मंजू शर्मा, संगठन मंत्री पिंकी शर्मा और प्रचार मंत्री राधा शर्मा को बनाया गया है।

    अन्य वार्डो में भी तेजी से समाज सेवा में सक्रिय महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 76 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 76 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 76 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती रीटा शर्मा, रमा शर्मा उपाध्यक्ष, शिखा शर्मा महामंत्री, सोनिया शर्मा सांस्कृति मंत्री, श्वेता शर्मा संगठन मंत्री, दीप्ति शर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया है।

    इनकी सिफारिश महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने की है।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 95 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 95 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड नंबर 95 की कार्यकारिणी घोषित की है।

    जिसमें वार्ड अध्यक्ष अनंता तिवारी, उपाध्यक्ष आशा पाठक, महामंत्री राधा पाराशर, सांस्कृतिक मंत्री अनीता शर्मा, संगठन मंत्री अर्चना शर्मा, प्रचार मंत्री रेणुका शर्मा और कल्पना शर्मा को मनोनीत किया गया है।

  • पर्यावरण दिवस पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा किशनगढ़ द्वारा वृक्षा रोपण कार्यक्रम

    पर्यावरण दिवस पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा किशनगढ़ द्वारा वृक्षा रोपण कार्यक्रम

    पर्यावरण दिवस पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा किशनगढ़ द्वारा वृक्षा रोपण कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने व बदलती जलवायु के मद्देनजर महामंत्री बालमुकुंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पवन प्रधान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेश प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री व योगा ट्रेनर संतोष पारीक…

    …मदनगंज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन पीपलवा, किशनगढ़ महिला अध्यक्ष सविता शर्मा, प्रदेश गुर्जर गौड़ महिला अध्यक्ष ममता शर्मा, मृदुला व्यास वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बेबी शर्मा, ज्योति शर्मा, अनिता शर्मा, अंजली शर्मा, संगीता शर्मा, मंजू शर्मा कोषाध्यक्ष, दुर्गा शर्मा, आभा शर्मा, ज्योति शर्मा, सुशीला शर्मा आदि ने लाल मन्दिर मदनगंज में 51 पौधे लगा कर वृक्षारोपण किया।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 32 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 32 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड नंबर 32 की कार्यकारिणी घोषित की है।

    जिसमें वार्ड अध्यक्ष प्रवीणा शर्मा, उपाध्यक्ष रेनू पचौरी, महामंत्री दीप शिखा पारीक, सांस्कृतिक मंत्री कृष्ण शर्मा, रीता भार्गव संगठन मंत्री, और प्रचार मंत्री किरण पारीक को मनोनीत किया गया है। इनकी सिफारिश जयपुर महानगर जिला संगठन मंत्री संगीता पारीक ने की है।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 128 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 128 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड नंबर 128 की कार्यकारिणी घोषित की है।

    जिसमें वार्ड अध्यक्ष कविता शर्मा, उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, महामंत्री अल्पना शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री नीलिमा शर्मा और अनीता शर्मा, संगठन मंत्री अंजना शर्मा, प्रचार मंत्री कल्पना शर्मा को मनोनीत किया गया है।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 28 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 28 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड नंबर 28 की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें वार्ड अध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, महामंत्री मीनू शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री वर्षा शर्मा, संगठन मंत्री दीपिका शर्मा, प्रचार मंत्री वंदना शर्मा और रेखा शर्मा को मनोनीत किया गया है। मीनाक्षी मिश्रा इस वार्ड में लम्बे समय से कार्यरत हैं और अच्छा काम कर रही हैं।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 59 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 59 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 59 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा, उपाध्यक्ष अरुणा शर्मा व मनोरमा शर्मा, महामंत्री ललिता शर्मा, सांस्कृति मंत्री पुनीता शर्मा, संगठन मंत्री रुक्मणि शर्मा, प्रचार मंत्री विमला शर्मा, सदस्य कार्यकारिणी साधना, सर्जना, शारदा, स्नेहलता, सत्यभामा, पुष्पा और मीना शर्मा को मनोनीत किया है।

    एडवोकेट गीता शर्मा

    इनकी अनुशंसा महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गीता शर्मा ने की है।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 85 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 85 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 85 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, रेखा शर्मा उपाध्यक्ष, नीलम दाधीच महामंत्री, ऋतु पारीक सांस्कृति मंत्री, आशा अवस्थी संगठन मंत्री, निधि जोशी को प्रचार मंत्री मनोनीत किया है। इनकी अनुशंसा महानगर जिला महामंत्री डा. मेघा शर्मा ने की है।