Category: समाज Society

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: वार्ड 74 की महिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: वार्ड 74 की महिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

    जयपुर। आज यहां मानसरोवर कृष्ण सरोवर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 74 की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष श्रीमती सपना शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, महामंत्री संतोष मिश्रा, अनुराधा दीक्षित सांस्कृतिक मंत्री, अनीता शर्मा संगठन मंत्री, सुषमा शर्मा और दीपिका शर्मा प्रचार मंत्री तथा अन्य महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में महानगर की महिला जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी आगंतुकों को तिलक, माल्यार्पण, दुपट्टे और परशुराम जी के चित्र भेट कर भावभीना स्वागत किया।

    बैठक में अपने विचार प्रकट करते हुए ब्राह्मण बहिनों ने ब्राह्मण समाज में प्रचलित दहेज प्रथा के चलते अनेक युवक युवतियों के विवाह नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। वार्ड कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि वे अपने वार्ड की ब्राह्मण महिलाओं को संगठित कर समाज की कुरीतियों को दूर करने और गरीब महिलाओं युवतियों की यथा संभव सहयोग करेंगी। बैठक में यहां के श्री कंठ महादेव मंदिर के पुजारी श्री विष्णु कुमार शर्मा को कोई भी सरकारी तनख्वाह आदि नहीं मिलने पर भी चिंता व्यक्त की और सहयोग करवाने का निर्णय लिया।

    बैठक की आयोजक महानगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि आज प्रात श्री कंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में तपती धूप भीषण गर्मी का खयाल रखते हुए आने वाले भक्त जनों के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ वार्ड न 74 की महिला पदाधिकारियों द्वारा ग्रीन नेट भी लगवाया गया। बैठक के पश्चात बहिनों ने सह भोज का आनंद लिया।

  • समाज सेविका संतोष पारीक सम्मानित

    समाज सेविका संतोष पारीक सम्मानित

    मदनगंज किशनगढ़ इंडो यूरोपियन चैबर ऑफ़ स्मॉल एंड मीडियम एंट्रप्राइजेज कि ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम कामधेनु चेयर फॉर विश्व गुरु भारत महिला प्रतिष्ठा समारोह में जयपुर की वरिष्ठ समाज सेविका नीलम मिश्रा एवं किशनगढ़ से समाज सेविका संतोष पारीक को IECSME की कॉर्डिंनेटर ऑफ़ राजस्थान श्रीमति विशाला शर्मा ने शॉल व मूमेंटो देकर सम्मानित किया.

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 36 की कार्यकारिणी गठित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर वार्ड 36 की कार्यकारिणी गठित

    जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने जयपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड 36 वार्ड अध्यक्ष श्रीमती रमा दाधीच, रेखा शर्मा उपाध्यक्ष, अन्नू पारीक महामंत्री, कृष्ण शर्मा सांस्कृति मंत्री, ममता जोशी संगठन मंत्री, अनुराधा प्रचार मंत्री और विजय शर्मा व अंजना जोशी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। इनकी सिफारिश महानगर जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वप्ना शर्मा ने की है।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सप्रेम भेंट

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सप्रेम भेंट

    जयपुर। आज यहां श्रीमती संतोष पारीक प्रदेश संगठन मंत्री व योगा ट्रेनर, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा, श्रीमती सुमन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनगंज एवं श्रीमती मंजू शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अजमेर जिला उपाध्यक्ष ने प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड से उनके निवास स्थान पर सप्रेम भेंट की और किशनगढ़ आने का निमंत्रण दिया।

    इस अवसर पर किशनगढ़ महिला अध्यक्ष ने राधा श्याम की माला और दुपट्टा ओढ़ाया, मंजू शर्मा ने रामदरबार का चित्र भेंट किया और संतोष पारीक ने सुनहरी ओढ़नी और स्व निर्मित सौंदर्य प्रोडक्ट्स भेंट किए।

  • राजस्थान ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ भादरा का सामाजिक सेवा कार्य

    राजस्थान ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ भादरा का सामाजिक सेवा कार्य

    राजस्थान ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख महामन्त्री डॉक्टर सुमन शर्मा और तहसील अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता चौबे ने सेक्टर 5 में परिंडे और घोंसले लगाए। इस अवसर पर बिजय चौबे, मनफूल शर्मा, कन्हैया लाल, रिंकू, मंजू, माया आदि उपस्थित रहे।

    इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य पक्षियों के लिए पानी और रहने की सुविधा प्रदान करना है। यह कार्य ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पुष्कर में संपन्न

    अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पुष्कर में संपन्न

    पुष्कर। झालावाड़ अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पुष्कर गौतम आश्रम में रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान युवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और महिला महासभा की बैठक भी साथ में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक ओमप्रकाश जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, प्रधानमंत्री जयकिशन पंचारिया, महासभा प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा आदि मंच पर उपस्थित थे।

    इस वर्ष 2024-25 की युवक संघ की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। सभी प्रांतों से आए प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और विचार व्यक्त किए।

    आगामी सितंबर माह में सूरत में युवक संघ का महा अधिवेशन होगा, जिसमें 5000 से ज्यादा युवकों की भागीदारी होगी। यह महा अधिवेशन स्वरोजगार, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों पर केंद्रित होगा। युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खतोड़ ने बताया कि पूरे राष्ट्र में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा और युवक संघ के द्वारा समय-समय पर युवाओं को स्वरोजगार और उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

    मीटिंग में झालावाड़ से प्रतिनिधि के रूप में युवक संघ राष्ट्रीय सचिव (मीडिया) राजेंद्र शर्मा, युवक संघ महासचिव सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय प्रवक्ता घनश्याम आचार्य, महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजू शर्मा, महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रचार-प्रसार मंत्री अनीता शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा शर्मा, वर्षा शर्मा, साधना शर्मा, सावित्री शर्मा, महिला प्रदेश महामंत्री अनीता शर्मा आदि ने भाग लिया।

    युवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मंच का संचालन राजेंद्र शर्मा (मीडिया, युवक संघ राष्ट्रीय सचिव) ने किया।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर महिला कार्यकारणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: जयपुर महानगर महिला कार्यकारणी घोषित

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित: सपना शर्मा अध्यक्ष, संतोष उपाध्यक्ष और डॉ. प्रतीक्षा महामंत्री नियुक्त।

    जयपुर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने जयपुर महानगर महिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें अध्यक्ष: सपना शर्मा, उपाध्यक्ष: संतोष शर्मा, वंदना शर्मा, शोभारानी जोशी, विजयलक्ष्मी शर्मा महामंत्री: डॉ. प्रतीक्षा शर्मा, डॉ. रोहिणी शर्मा, डॉ. मेघा शर्मा, अंबिका जोशी मंत्री: अर्चना शर्मा, कमलेश शर्मा, कविता शर्मा, एडवोकेट भावना शर्मा संगठन मंत्री: संगीता पारीक, अंजना शर्मा प्रचारमंत्री: मीना शर्मा, आशा शर्मा, संतोष मिश्रा सांस्कृतिक मंत्री: कृष्ण शर्मा, ममता जोशी सदस्य कार्यकारिणी: कृष्णा शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि व्यास, रेखा शर्मा, आशा भारद्वाज, साक्षी व्यास, अन्नू पारीक, प्रेमदेवी पूर्व पार्षद, अनुराधा दीक्षित, सुषमा शर्मा।

    वार्ड अध्यक्षों की सूची: मिथलेश शर्मा वार्ड 13, रेशमा शर्मा वार्ड 14, नम्रता गौतम वार्ड 15, अनीता तिवारी वार्ड 17, पूजा शर्मा वार्ड 22, निशा शर्मा वार्ड 24, मीनाक्षी मिश्रा वार्ड 28, कनक पारीक वार्ड 35, रमा दाधीच वार्ड 36, ममता शर्मा वार्ड 94, रश्मि शर्मा वार्ड 94, रोहिणी शर्मा वार्ड 55, ऐडवोकेट प्रियदर्शनी शर्मा वार्ड 54, वर्षा गौड़ वार्ड 18, श्वेता शर्मा वार्ड 39, शशिकांता दीक्षित वार्ड 106, भावना जोशी वार्ड 108, अंकिता जोशी वार्ड 142, शशि शर्मा वार्ड 73, मनोरमा शर्मा वार्ड 74, ज्योति पारीक वार्ड 49, विजयलक्ष्मी शर्मा वार्ड 65, शोभना गौड़ वार्ड 42, ज्योति आमेटा शर्मा वार्ड 67, दीपिका पाठक वार्ड 100, सोनिया शर्मा वार्ड 137, सीमा शर्मा वार्ड 41, अंजना शर्मा वार्ड 89, ब्रजेश शर्मा वार्ड 72, ऋतु शर्मा वार्ड 72, जयश्री शर्मा, ममता शर्मा वार्ड 95।

  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: मीना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, योगिता पंकज काकू प्रदेश महामंत्री नियुक्त

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ: मीना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, योगिता पंकज काकू प्रदेश महामंत्री नियुक्त

    राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी के निर्देशानुसार और अजमेर शहर अध्यक्ष श्री सुदामा शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ ने श्रीमती मीना शर्मा को महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक विचारों की महिला हैं। मीना शर्मा ने अजमेर में अनेक सामाजिक, महिलाओं और बच्चों के हित के कार्य किए हैं।

    श्रीमती योगिता पंकज काकू को महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। योगिता गयात्री सेवा संस्थान की अध्यक्ष हैं। ये संस्था सदैव बेसहारा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इनके पति स्वर्गीय पंकज शर्मा काकू पूर्व अध्यक्ष अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी थे। ये भी अपने पति की भांति समाज सेवा करना चाहती हैं।

  • आईएएस अधिकारी नियाज़ खान की पुस्तक “ब्राह्मण द ग्रेट” का विमोचन

    आईएएस अधिकारी नियाज़ खान की पुस्तक “ब्राह्मण द ग्रेट” का विमोचन

    आईएएस अधिकारी नियाज़ खान ने ब्राह्मणों पर लिखी अपनी पुस्तक “ब्राह्मण द ग्रेट” का विमोचन काशी महाकाल मंदिर में किया। उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा कि यदि ब्राह्मण नहीं होते, तो देश का कोई इतिहास ही नहीं होता। ब्राह्मणों ने ही समय-समय पर अपना बलिदान देकर इस देश को बचाया है। किताब में ब्राह्मणों के गौरवशाली इतिहास का विस्तार से वर्णन किया गया है, जिसमें उनके अद्वितीय योगदान और उनकी महानता को उजागर किया गया है।

    खान ने इस पुस्तक में बताया है कि किस प्रकार ब्राह्मणों ने ज्ञान, विद्या और संस्कृति के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने लिखा है कि ब्राह्मणों की विद्वता और समर्पण ने भारतीय सभ्यता को समृद्ध और मजबूत बनाया है। इस विमोचन के अवसर पर कई प्रतिष्ठित विद्वानों और समाजसेवकों ने पुस्तक की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक समाज में ब्राह्मणों के योगदान को समझने और सराहने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

    नियाज़ खान की यह पुस्तक न केवल ब्राह्मणों की सामाजिक महानता को प्रस्तुत करती है, बल्कि भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण पहलू को भी उजागर करती है।

  • परिंदों के लिए परिंडे, गर्मियों में पक्षियों के लिए एक सराहनीय पहल

    परिंदों के लिए परिंडे, गर्मियों में पक्षियों के लिए एक सराहनीय पहल

    झालावाड़ में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस कार्यक्रम का आयोजन तिलक नगर स्थित भोले नाथ के मंदिर पर किया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश नंदन ने बताया कि इस पहल के तहत पक्षियों को गर्मी में पानी मिल सकेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, रजनी बाला व्यास, तहसील अध्यक्ष ममता शर्मा, तरुणा शर्मा, सुधा, नंदकंवर, गिरजा, ज्योति और अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    इसके अलावा, आगामी 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव के लिए घर-घर जाकर पीले चावल और निमंत्रण कार्ड भी बांटे गए।कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश नंदन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर श्रीमती यशोदा शर्मा और अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।

    इस प्रकार के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों से समुदाय में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक सराहनीय कदम है, जिससे उनकी जीवन रक्षा संभव हो सकेगी। इस प्रकार की पहल अन्य संगठनों और व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

  • तलाक के बाद बेटी की घर वापसी पर कानपुर के व्यक्ति ने ‘बैंड-बाजा’ के साथ किया जश्न

    तलाक के बाद बेटी की घर वापसी पर कानपुर के व्यक्ति ने ‘बैंड-बाजा’ के साथ किया जश्न

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पिता ने अपनी बेटी की तलाक के बाद घर वापसी पर ‘बैंड-बाजा’ के साथ जश्न मनाया। बेटी की शादी 2016 में हुई थी, लेकिन दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद उसने तलाक के लिए अदालत का रुख किया। 28 फरवरी को अदालत ने दोनों को तलाक दे दिया।

    पिता का कहना है कि उन्होंने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के लिए ‘बैंड-बाजा’ की व्यवस्था की ताकि लोग शादी के बाद अपनी बेटियों को अनदेखा करने के बजाय उनकी बेटियों को समझने की कोशिश करें। बेटी ने अपने माता-पिता के इशारे की सराहना की और कहा कि वह नए सिरे से शुरू करने से पहले ब्रेक लेगी।

  • परशुराम जयन्ती को लेकर ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बूंदी की बैठक

    परशुराम जयन्ती को लेकर ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बूंदी की बैठक

    यहां राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला बून्दी की एक विशेष बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा ने की। महासचिव प्रेमलता दाधीच एवम सचिव अरुणा चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली महिलाओं की मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा कर निर्णय लिए गए हैं।

    जिसके तहत 5 मई को महिलाओं की विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल संकुल पर होगा। जिनमें दौड़ 50 एवं 100 मीटर, म्यूजिकल चेयर, हाउजी गेम, वन मिनट गेम, इन एंड आउट गेम, एक मछली पानी में सरप्राइज गेम आदि प्रतियोगिताएं होगी।

    सह संयोजक इंदू शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष साधना श्रृंगी ने बताया कि खेल सामग्री खेल स्थल पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का ड्रेस कोड गुलाबी रंग होगा तथा प्रातः 8 बजे से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो जाएगा। 9 मई को परशुराम वाटिका जैतसागर रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विचित्र वेशभूषा, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं होगी।

    कीर्ति सुखवाल ने बताया कि जो प्रतिभागी इन कार्यक्रमों में भाग लेना चाहता है वह अपना आवेदन कार्यक्रम प्रभारी अनुपमा तिवारी, सुलक्षणा शर्मा को जमा करा सकते है। बैठक में अनीता शर्मा, ममता शर्मा, कुसुम शर्मा, नम्रता व्यास, नैयना शुक्ला, संध्या शर्मा, स्वाति दाधीच, भारती शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, पदमा दाधीच, निशा तिवारी, आदि महिलाएं मौजूद रही। बैठक शगुन होटल में सम्पन्न हुई।

  • भगवान परशुराम की जयंती पूरे राज्य में धूमधाम से मनायेगी राजस्थान ब्राह्मण महासभा

    भगवान परशुराम की जयंती पूरे राज्य में धूमधाम से मनायेगी राजस्थान ब्राह्मण महासभा

    आज शाम यहां भगवान परशुराम भवन, सेक्टर 4 में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दीक्षांत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह बैठक परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में धूमधाम से आयोजित करवाने के लिए बुलाई गई थी।

    बैठक परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भवन में एक ब्लड डोनेशन और हेल्थ चेक अप का कार्यक्रम रखने पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा, श्री ललित मिश्रा, श्री राहुल शर्मा, श्री ओमप्रकाश चोटिया, श्री मनोज दीक्षित, श्री अरुण शर्मा, श्री एस के शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़, युवानेता श्री मनमोहन शर्मा, श्री आशीष भारद्वाज, श्री पंकज शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

    बैठक का प्रारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र और स्व. पुरोधा भंवरलाल शर्मा जी के चित्र पर नमन कर प्रारंभ किया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों से प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा जी को अवगत करवाकर और उनकी सलाहनुसार प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर अवगत करवायेंगे।

  • गाइड और बुलबुल टोली ने की पक्षियों के लिए गर्मी में परिंडे लगाने की शुरुआत

    गाइड और बुलबुल टोली ने की पक्षियों के लिए गर्मी में परिंडे लगाने की शुरुआत

    टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की गाइड और बुलबुल टोलियो ने मिलकर आज विद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने की शुरुआत की। गाइड और बुलबुल टोली के प्रभारी रजनेश ने बताया कि गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है, इसी को ध्यान में रखते हुए आज विद्यालय की गाइड और बुलबुल की टोलियां जिनमें कक्षा 2 की पुष्पा, शिवानी, कक्षा 3 की बुशरत, जीविका, छवि एवं कक्षा 6 की मोनिका बुलबुल टोली में शामिल रहे।

    जबकि गाइड ग्रुप में कक्षा 7 की पलक एवं कक्षा 9 की किरण, साक्षी, एकता, खुशी और भावना शामिल रहे। जिन्होंने मिलकर विद्यालय और अन्य स्थानों पर परिंडे लगाए।

    मुकेश कुमार शर्मा द्वारा

  • दोनों सी पी जोशियों को भारी बहुमत से जिताएं: केसरी चंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा की अपील

    दोनों सी पी जोशियों को भारी बहुमत से जिताएं: केसरी चंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा की अपील

    जयपुर। राजस्थान में 26 अप्रैल को होने वाले द्वितीय दौर के लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी एवम भीलवाड़ा से कांग्रेस के सीनियर लीडर और राजस्थान विधान सभा के पूर्व स्पीकर सहित केंद्रीय राज्य में मंत्री रहें डा.सी पी जोशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    दोनों ही सुलझे विचारों के, सर्वमान्य नेता, ब्राह्मण कुल गौरव हैं, जिन पर ब्राह्मण समाज को गर्व है। ऐसे ब्राह्मण रत्न लोकसभा में पहुंचने ही चाहिए। इसलिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद भंवरलाल शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दीक्षांत शर्मा, प्रमुख महामंत्री श्री मधुसूदन शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गीता शर्मा और प्रदेश प्रमुख महामंत्री डा. सुमन शर्मा ने एक संयुक्त बयान जारी कर चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा से दोनों सी पी जोशी को भारी बहुमत से जितने की अपील ब्राह्मण समाज से की है।

  • बढ़ती गर्मी में गायों की सेवा को आगे आया समाज

    बढ़ती गर्मी में गायों की सेवा को आगे आया समाज

    परवतसर में जाने माने वैद्य ओमप्रकाश दाधीच ने गायों की सेवा के लिए गो सेवा में भजन संध्या का आयोजन किया और गायों को एक क्विंटल लस्सी खिलायी और मरीजों भाइयों की चिकित्सा की तथा सभी गऊ सेवकों को भोजन प्रसादी कराई गई। गर्मी के बड़ते प्रकोप से जानवरो का बुरा हाल है। लोग इनकी सेवा के लिए बड़ चढ़ कर आगे आ रहे है।

    वैद्य ने साथ ही लोगो के स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पे भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया को जानलेवा डी जे साउंड एक परेशानी बना हुआ है। हाल में यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने से हुए कंपन से मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और कई लोग उसमें दब गए। सौभाग्य से अधिकांश को निकाल लिया गया परंतु बहुत से पुरुष और महिलाएं और बच्चे बुरी तरह घायल। क्या समाज इस घटना से सबक लेगा?

  • तलाब साफ, पुराने कुंडे अब पक्षियों के काम आयेंगे

    तलाब साफ, पुराने कुंडे अब पक्षियों के काम आयेंगे

    जैसलमेर: राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जगानी एवं उनकी टीम ने यहां गड़ीसर तालाब पर पुराने कुंडे एकत्र कर उनकी सफाई की। अब ये परिंडे पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांधे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रकोष्ठ की ओर से सभी जिला इकाइयों को पशु पक्षियों के भोजन पानी की यथा शक्ति व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। महासभा की जैसलमेर टीम ने सबसे पहले ये धर्म का काम किया है। जिसके लिए उन्हें अरुणा गौड, प्रदेश महिला अध्यक्ष ने साधुवाद और बधाई दी।

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पैतृक गांव अटारी का दौरा किया

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पैतृक गांव अटारी का दौरा किया

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदभार संभालने के करीब डेढ़ महीने बाद पहली बार अपने पैतृक गांव अटारी का दौरा किया। क्षेत्र के निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने पूरे गांव की नंगे पांव परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आमजन की सरकार है और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत ईआरसीपी परियोजना को हर हाल में पांच साल में पूरा किया जाएगा और पेपरलीक के दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

  • सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान: तीसरे चरण में 45.55 लाख बच्चों ने ‘गुड टच-बैड टच’ का पाठ दोहराया, ‘नो-गो-टेल’ थ्योरी से बच्चों ने सीखे असुरक्षित स्पर्श से बचाव के गुर

    सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान: तीसरे चरण में 45.55 लाख बच्चों ने ‘गुड टच-बैड टच’ का पाठ दोहराया, ‘नो-गो-टेल’ थ्योरी से बच्चों ने सीखे असुरक्षित स्पर्श से बचाव के गुर

    जयपुर, 03 फरवरी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों में ‘असुरक्षित स्पर्श’ के प्रति जागरूकता से समाज में ‘चाइल्ड अब्यूज’ की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए ‘सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान’ अभियान का तीसरा और अंतिम चरण शनिवार को ‘नो बैग डे’ एक्टिविटी के तहत आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ यौन दुराचार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषी लोगों के विरूद्ध सख्त एक्शन की हिदायत दी है। स्कूल शिक्षा विभाग का यह आयोजन ऐसी घटनाओं की रोकथाम में मददगार साबित होगा।

    उन्होंने बताया कि ‘सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान अभियान के तीसरे चरण में राज्य के 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में एक साथ आयोजित इस गतिविधि में 45 लाख 55 हजार 358 विद्यार्थियों के लिए एक लाख 3 हजार 920 रिपीटिशन सत्र आयोजित किए गए। सभी सरकारी स्कूलों में इस अभियान के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त टीचर्स (मास्टर ट्रेनर्स) द्वारा बच्चों को ‘बैड टच’ का मुकाबला करते हुए खुद को सुरक्षित रखने के लिए ‘नो-गो-टेल’ की थ्योरी बताई गई। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के सफल आयोजन में 3 लाख 26 हजार 244 शिक्षकों के साथ ही 4 लाख 57 हजार 265 अभिभावकों और अन्य व्यक्तियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

    शासन सचिव ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थानअभियान का पहला चरण गत अगस्त माह में आयोजित किया गया था। दूसरा चरण और प्रथम रिपीटिशन अक्टूबर 2023 में आयोजित किया गया। आज तीसरे चरण एवं दूसरे रिपीटिशन के साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष पहल के तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम का ‘चक्र’ (साइकल) पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों का यह मानना है कि गुड टच और बैड टच के बारे में बच्चों को प्रथम बार प्रशिक्षण देने के बाद कुछ अंतराल के बाद उसके दो और रिपीटिशन किए जाते है, तो वे इसका सामना करते हुए खुद के बचाव में दक्ष हो जाते है। इसी उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूलों में यह मुहिम चलाई गई।क्या है गुड टच और बैड टच में भेदशासन सचिव श्री जैन ने बताया कि टच किस इमोशन के साथ किया जा रहा है, इसकी पहचान ‘सिक्स्थ सेंस’ का इस्तेमाल करते हुए की जा सकती है।

    गुड टच और बैड टच में भेद करने की क्षमता भगवान ने सभी को प्रदान की है।

    ‘गुड टच’ से बच्चों में सुरक्षा और सुविधा (सेफ्टी और कम्फर्ट) तथा ‘बैड टच’ से असुरक्षा एवं असुविधा (इनसिक्योरिटी एवं डिस्कम्फर्ट) की फीलिंग आती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्कूलों में इन तीन चरणों में बच्चों को बैड टच की स्थिति में चिल्लाते हुए ‘नो’ बोलकर उस स्थान या व्यक्ति से सावधानी के साथ दूर भागने (गो) और इसके बारे में बिना किसी डर या घबराहट के किसी बड़े या जिस पर उनको सबसे ज्यादा भरोसा हो, को इसके बारे में बताने (टैल) की ‘नो-गो-टैल’ की थ्योरी की बारीकियां सिखाई गई।