शत शत नमन: दोषियों को दंड और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया जाना चाहिए

जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड ने हाथरस सत्संग दुर्घटना में मारे गए भक्तगणों और घायलों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है। गौड ने मांग की है कि इस दुर्घटना के लिए दोषियों को दंड दिया जाना चाहिए।

ये कोई छोटी दुर्घटना नहीं है। न जाने कितने घरों के चिराग बुझ गए होंगे। शासन और प्रशासन को इस बात की पक्की व्यवस्था करनी चाहिए कि भविष्य में ऐसी हृदय विदारक दुघटनाएं न हों। आखिर बिना सुरक्षा व्यवस्था के इतने सारे नागरिकों को एक स्थान पर क्यों एकत्र होने दिया गया? और हुए भी तो आयोजकों ने इस बात की पक्की व्यवस्था क्यों नहीं कि की आपातकालीन स्थिती में क्या होगा।

ये भी पढ़ें:  सामूहिक विवाह योजना का लाभ अब तीन लाख सालाना आय वालों को भी मिलेगा: योगी

देश में धर्म के नाम पर इस तरह के अव्यवस्थित आयोजनों में सीधे सादे धर्मप्रिय नागरिकों की अकाल मृत्यु सोचनीय विषय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *