आरतिया ने किया केसरी चंद शर्मा का स्वागत

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केसरी चंद शर्मा का आल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) के चेयरमैन कमल कंदोई, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, संजय पाराशर और विनोद शर्मा ने उनका यहां कार्यालय में स्वागत किया।

शर्मा ने टीम आरतिया द्वारा अब तक किये गये कार्यो को सराहा और कहा कि प्रदेश के उद्योग व्यापार जगत की जरूरतों को चिन्हित कर उनके समाधान पर पहल कर रही है। आरतिया ने जानकारी दी कि राजस्थान में अब तक करीब 22 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता विकसित कर ली गई है। जबकि संभावना अनंत है।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिया एम्स में व्यवस्थाओं का जायजा

केसरी शर्मा ने जानकारी दी कि अब तक मारवाड़ और बीकानेर में सौर ऊर्जा परियोजनाएं लगती रही हैं, अब शेखावाटी में भी इन परियोजनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। सरदार शहर में एक परियोजना आ रही है। केसरी चंद शर्मा ने टीम आरतिया से राजस्थान के समग्र विकास पर चर्चा की और आरतिया द्वारा दिए गए सम्मान पर आभार व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *