करोली धौलपुर बनी हॉट सीट, अशोक गहलोत की सभा में विधायक का आना जरूरी

धौलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी सभा का आयोजन आज शनिवार को करौली धौलपुर संसदीय क्षेत्र के बसई विभाग कस्बे में किया जाएगा। चुनावी सभा की तैयारियों के साथ सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता इलाके में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी भजनलाल जाटव के समर्थन में इस सभा का आयोजन किया गया है।

पर ये सीट हॉट सीट बनती नजर आ रही है। सभा से पहले आशंका जताई जा रही की लोकल विधायक शोभारानी कुशवाह मुख्यमंत्री की सभा में शामिल नहीं हुई तो करौली-धौलपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  कोटा बूंदी में बिरला और गुंजल में दिलचस्प मुकाबला, कौन जीतेगा कहना मुश्किल

भीड़ और समर्थन के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। धौलपुर से कांग्रेसी विधायक शोभारानी कुशवाहा के विधायक प्रतिनिधि और देवर उपेंद्र कुशवाहा के साथ चाचा ससुर कन्हैया लाल कुशवाहा ने हाल ही में भाजपा का ज्वाइन की है। अब विधायक का झुकाव किधर रहता है ये अहम होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *