अमित शाह ने जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया, विपक्ष पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और भारत की परंपराओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भारत भले ही 1947 में आजाद हुआ हो, लेकिन उसमें प्राण अब जाकर मोदीजी ने फूंके हैं।उन्होंने तंज में कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि अटलजी के नेतृत्व में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया था। दस साल मनमोहन सिंह की सरकार रही। इन्होंने एक काम अच्छा किया कि भारत को 11वें से 12वें नंबर पर जाने नहीं दिया। 10 साल भारत का स्थान फ्रीज रहा, मोदी ने 10 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें:  जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव व राज्य का दर्जा जल्द, यूसीसी लागू और एक साथ चुनाव भी होगा: अमित शाह

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा कर रही है। नीति-सिद्धांत के साथ काम कर रही है। घमंडिया गठबंधन के पास कोई सिद्धांत नहीं है। उनके पास कोई नेता नहीं है। कोई नेता बनने को भी तैयार नहीं है, क्योंकि जनता ने तय कर रखा है कि भाजपा को इस बार 400 सीट देनी है।

एयरपोर्ट पर भरी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए आए

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस देश का विभाजन करने पर तुली है। उनके नेता यह मांग करते हैं कि उत्तर भारत और दक्षिण भारत को बांटना चाहिए। ये हम नही होने देंगे।

शाह ने राजस्थान में अनेक जगह रैली और जन संवाद किया और कार्यकर्ताओं, पधाधिकारियो और प्रबुद्धजनो से मिले।अर्थव्यस्था पे फिर जोर देते हुए बोले कि मोदी ने दस साल में हमारी अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवे नंबर पर खड़ा कर दिया। एक बार और मौका मिलेगा तो अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर आ जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता अबकी बार चारसो पार के नारे लगाते रहे।

ये भी पढ़ें:  अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट रोम डायवर्ट, बम धमाके की अफवाह से मचा हड़कंप

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *